लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर हमले में शामिल लोगों पर होगी कड़ी कार्रवाई, सीएम ठाकरे ने दिए आदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2022 22:19 IST

सीएम ठाकरे ने कहा, ‘‘मैंने गृह मंत्री से हमले के साजिशकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है। इस घटना के बाद किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए।’’

Open in App
ठळक मुद्देहमले शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए गए निर्देशपुलिस ने एसटी कर्मचारी संघ के अधिवक्ता गुणरत्न सदावर्ते को हिरासत में लियाहमले के बाद शरद पवार ने कहा - प्रदर्शनकारियों को किया जा रहा है गुमराह

मुंबई: महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने पुलिस विभाग को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार के आवास पर ‘‘हमले’’ में शामिल अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के हड़ताली कर्मचारियों के एक समूह ने कुछ घंटे पहले दक्षिण मुंबई में पवार के घर के बाहर उस समय प्रदर्शन किया था, जब राकांपा प्रमुख घर पर थे। 

शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि ठाकरे ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में ऐसी कोई मिसाल नहीं थी जहां नेताओं और उनके परिवारों को व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाया गया हो। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने गृह मंत्री से हमले के साजिशकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है। इस घटना के बाद किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने कभी भी हड़ताली कर्मचारियों की वास्तविक मांगों की अनदेखी नहीं की। उन्होंने कहा कि बम्बई उच्च न्यायालय ने भी कर्मचारियों को काम पर वापस लौटने को कहा है। 

गामदेवी पुलिस ने एसटी कर्मचारी संघ के अधिवक्ता गुणरत्न सदावर्ते को हिरासत में लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 120-बी और आईपीसी की धारा 353 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उनके द्वारा महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को उकसाया गया था। 

वहीं अपने घर के बाहर MSRTC के विरोध पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को गुमराह किया जा रहा है। एसटी कर्मचारी और हमारा बहुत पुराना रिश्ता है, पिछले 40-50 वर्षों में मैंने उनके साथ कोई सत्र नहीं छोड़ा है। इस बार विरोध को गलत रास्ता दिखाया गया और उसका परिणाम आज की घटना है।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेशरद पवारNCP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील