लाइव न्यूज़ :

चोरी के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

By भाषा | Updated: November 19, 2020 20:46 IST

Open in App

भोपाल, 19 नवंबर चोरी के आरोपियों को पकड़ने गई भोपाल पुलिस पर बृहस्पतिवार को यहां ईरानी डेरा के निकट 12 महिला तथा पुरुषों द्वारा लाठी, डंडों एवं पत्थर फेंककर कथित रूप से हमला किया गया जिससे दो पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गये हैं।

निशातपुरा इलाके के नगर पुलिस अधीक्षक अनिल त्रिपाठी ने बताया कि मध्य प्रदेश के सागर जिले के थाना खुरई में हाल ही में धोखाधड़ी की घटना हुई थी, जिसमें तीन लोगों द्वारा जांच के नाम पर बैग से करीब सात लाख रुपये का सोना चोरी कर लिया गया था, जिस पर खुरई में भादंवि की धारा 420 एवं 34 का दर्ज किया गया था।

उन्होंने कहा कि घटना में प्राप्त सीसीटीवी फुटेज में मोटरसाइकिल का नम्बर भोपाल के ईरानियों का निकला था, जिसके आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार करने खुरई पुलिस बृहस्पतिवार को भोपाल आई हुई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भोपाल के थाना गांधीनगर, छोला और निशातपुरा का बल उपलब्ध कराया गया था। सुबह लगभग सात बजे मुख्य आरोपी रिजवान के घर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई।

त्रिपाठी ने बताया, ‘‘तभी ईरानी डेरा की महिला और पुरुषों द्वारा पुलिस पर लाठी, डंडों से हमला किया गया एवं मिर्ची पाउडर और पत्थर फेंके गए। पुलिस द्वारा आत्म रक्षा में 4-5 राउंड हवाई फायर किए गए। आरोपी रिजवान को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस हमले में दो पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं।’’

त्रिपाठी ने बताया कि इस संबंध में भोपाल स्थित थाना निशातपुरा पुलिस द्वारा 12 लोगों के खिलाफ भादंवि की विभिन्न संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है एवं आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?