लाइव न्यूज़ :

पुलिस बस पर हमला पूर्व नियोजित था : आईजीपी कश्मीर

By भाषा | Updated: December 14, 2021 14:35 IST

Open in App

श्रीनगर, 14 दिसंबर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यहां एक पुलिस बस पर हुआ हमला पूर्व नियोजित था क्योंकि सशस्त्र पुलिस दल उसी वक्त शिविर में लौट रहा था जब वह अपने दैनिक कार्यों के बाद आमतौर पर लौटता है। इस हमले में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी।

पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर) विजय कुमार ने मारे गए पुलिसकर्मियों में स एक को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही।

उन्होंने कहा, ‘‘25 पुलिसकर्मियों को ले जा रही बस नियमित दिनचर्या के अनुसार शिविर में लौट रही थी जब जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों ने बस पर गोलियां चला दी थी। यह पूर्व नियोजित हमला था। उन्होंने रेकी की होगी और देखा होगा कि ड्यूटी खत्म होने के बाद हर रोज बस इसी वक्त आती है।’’

हमले में तीन पुलिसकर्मियों एएसआई गुलाम हसन और कांस्टेबल शफीक अली तथा रमीज बाबा की मौत हो गयी जबकि 11 अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।

कुमार ने बताया कि एक हमलावर स्थानीय था जबकि दो अन्य विदेशी आतंकवादी थे। उन्होंने कहा, ‘‘हमें समूह के बारे में सूचनाएं मिली हैं। हम इस समूह को बहुत जल्द खत्म कर देंगे।’’

आईजीपी ने पुलिसकर्मियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने जवाबी कार्रवाई की और यह सुनिश्चित किया कि आतंकवादी हथियार छीनने में कामयाब न हो पाएं।

उन्होंने कहा, ‘‘जवाबी गोलीबारी में एक आतंकवादी घायल हो गया और कुछ दूरी तक खून के निशान देखे गए...वे ख्रू की ओर भाग गए। हम इस पर काम कर रहे हैं।’’

कुमार ने बताया कि आतंकवादियों ने अंधेरे का फायदा उठाया क्योंकि जीवान में पुलिस शिविर तक जानी वाली सड़क पर ज्यादा रोशनी नहीं थी और सुरक्षा बलों की ‘रोड ओपनिंग पार्टी’ उस दिन के लिए वहां से चली गयी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सड़क पर लाइटें लगाने समेत सभी एहतियातन कदम उठा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए