लाइव न्यूज़ :

गुजरात के किसानों का हल्ला बोल: सूखे में फसल गंवाई, बीमा कंपनी ने भी चपत लगाई

By महेश खरे | Updated: April 12, 2019 06:13 IST

लोकसभा चुनाव के समय फसल बीमा और मुआवजा राशि के भुगतान से असंतुष्ट किसानों के जगह-जगह हो रहे आंदोलनों ने सरकार और भाजपा की चिंता बढ़ा दी है. किसानों की समस्या आज की नहीं पुरानी है.

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में मौसम की मार और फसल बीमा से वंचित किसानों का गुस्सा फूट रहा है. ‘जब तक दुखी किसान रहेगा, धरती पर तूफान रहेगा’ इस तरह के बैनर हाथों में लिए फसल बीमा से वंचित सूखा पीड़ित किसानों ने राजकोट में जंगी रैली निकाली. इच्छामृत्यु की अनुमति और उचित मुआवजे की मांग के लिए कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे किसानों को रैली की अनुमति तो नहीं मिली, अलबत्ता किसानों की धरपकड़ कर उन्हें बहुमाली चौक से हटा दिया गया.

लोकसभा चुनाव के समय फसल बीमा और मुआवजा राशि के भुगतान से असंतुष्ट किसानों के जगह-जगह हो रहे आंदोलनों ने सरकार और भाजपा की चिंता बढ़ा दी है. किसानों की समस्या आज की नहीं पुरानी है.

विजय रु पाणी सरकार ने सूखा पीड़ित 26 लाख किसानों को मनाने के लिए बीते साल 23000 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि घोषित की. 600 करोड़ रुपए के बिजली बिल माफ किए गए. सरकार ने ऐलान किया था कि 31 मार्च 2019 तक फसल बीमा की रकम किसानों के खातों में जमा हो जाएगी. लेकिन किसानों का आरोप है कि कम वर्षा ने उनकी फसल चौपट कर दी अब फसल बीमा के भुगतान में बीमा कंपनी भाजपा सरकार की छत्रछाया में सूखा पीड़ित किसानों को चपत लगा रही है. किसानों से एक हेक्टेयर पर 6800 रुपए प्रीमियम लिया अब 10 से 16% के हिसाब से फसल बीमा का भुगतान किया जा रहा है. 

96 तहसील सूखाग्रस्त

किसानों की समस्या केवल राजकोट जिले के ग्रामीण अंचलों की नहीं पूरे गुजरात के किसानों की है. कम वर्षा के कारण 96 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है. गुजरात के लगभग 16 लोकसभा क्षेत्र के किसान कम वर्षा से अपनी फसल गवां चुके हैं और अब उचित मुआवजे के लिए आंदोलित हैं.

18 लाख का किया बीमा 1.25 लाख को मुआवजा

किसान संघ के प्रवक्ता ने बताया 18 लाख से अधिक किसानों ने बीमा कराया और 1.25 लाख किसानों की बीमा राशि मंजूर हुई. बीमा कंपनी 2000 करोड़ रुपए से अधिक की रकम डकार गई. 

राज्य के 36 किसानों ने मांगी इच्छामृत्यु 

लोकसभा चुनाव पूर्व गुजरात के किसान सरकार से दो-दो हाथ करने के मूड में हैं. किसान की परेशानी और आक्र ोश का तापमान इसी से आंका जा सकता है कि गुजरात के 36 किसानों ने राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है. कई किसान इच्छामृत्यु की अनुमति मांगने के लिए राष्ट्रपति के नाम लिखित ज्ञापन कलक्टर को देने राजकोट के बहुमाली चौक पर एकित्रत हुए थे. कलक्टर ने मिलने की अनुमति नहीं दी और दोपहर में पुलिस ने किसानों को हिरासत में ले लिया.

टॅग्स :लोकसभा चुनावगुजरातकिसान विरोध प्रदर्शनगुजरात लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप