लाइव न्यूज़ :

मादक पदार्थ मामले में एटीएस ने घोटालेबाज हर्षद मेहता के पूर्व सहयोगी को पकड़ा

By भाषा | Updated: August 18, 2021 19:53 IST

Open in App

महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह के एक सदस्य को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है, जो दिवंगत घोटालेबाज हर्षद मेहता का सहयोगी रह चुका है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली के मुनिरका इलाके में छापेमारी के दौरान एटीएस अधिकारियों ने आरोपी निरंजन शाह को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि शाह एक ड्रग मामले में वांछित था, जिसमें मुंबई एटीएस की जुहू इकाई ने मार्च में एक रैकेट का भंडाफोड़ किया था और सोहेल यूसुफ मेमन नामक एक व्यक्ति को 5.65 किलोग्राम मेफेड्रोन (एमडी) के साथ गिरफ्तार किया था। एटीएस के डीआईजी शिवदीप लांडे ने कहा कि आरोपी मुंबई से फरार हो गया था और मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक जैसे राज्यों में लगातार अपना ठिकाना बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। अधिकारी ने बताया कि जब एटीएस आरोपी को पकड़ने के लिए इन राज्यों में गई, तो उसे आखिरकार मुनिरका गांव का पता चला, जहां वह एक कमरे में रह रहा था, जिसे किसी और के नाम पर किराए पर लिया गया था। एटीएस द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, शाह एक कुख्यात ड्रग तस्कर था, जिसका नाम मुंबई, दिल्ली के विभिन्न थानों, एंटी-नारकोटिक्स सेल, मुंबई, स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी), नई दिल्ली और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के रिकॉर्ड में था। शाह दिवंगत घोटालेबाज हर्षद मेहता का पूर्व सहयोगी है और मुंबई में आर्थिक अपराध शाखा के रिकॉर्ड में भी आरोपी के तौर पर नामजद था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को बुधवार को एक अदालत में पेश किया गया और उसे 25 अगस्त तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndia-France Partnership: मरीन ड्राइव पर राष्ट्रपति मैक्रों के जॉगिंग का संदेश!, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीRohit Shetty Firing Case: राजस्थान से छठा आरोपी अरेस्ट, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य और राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी शुभम लोनकर पर संदेह?

भारतMaharashtra: बॉम्बे हाईकोर्ट में बम की धमकी से हड़कंप, मुंबई के बांद्रा और एस्प्लेनेड कोर्ट खाली कराए गए

भारतगुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, पंजाब से ग्रेनेड और हथियारों की तस्करी के आरोप में शख्स गिरफ्तार

भारतHistory Today: दुखद घटना के साथ दर्ज 13 जुलाई?, मुंबई पर आतंकी छाया, 26 की मौत और 130 घायल, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?