लाइव न्यूज़ :

CBI-ED: दो दिन में केजरीवाल होंगे गिरफ्तार', आतिशी ने किया दावा, पार्टी को मिल रही है धमकी

By धीरज मिश्रा | Updated: February 22, 2024 17:43 IST

India Alliance: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दो दिनों में गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। इस बात का दावा दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने किया है। उन्होंने कहा कि दो दिनों के भीतर सीबीआई के द्वारा उन्हें नोटिस भेजा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देआतिशी का दावा दो दिन में केजरीवाल होंगे गिरफ्तार आम आदमी पार्टी को मिल रही है धमकी अरविंद केजरीवाल धमकी से डरने वाले नहीं है

India Alliance: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दो दिनों में गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। इस बात का दावा दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने किया है। उन्होंने कहा कि दो दिनों के भीतर सीबीआई के द्वारा उन्हें नोटिस भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जब से मीडिया में यह खबर आई है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर लोकसभा चुनाव 2024 लड़ रहे हैं तो आम आदमी पार्टी को लगातार धमकी मिल रही हैं। हमारे नेताओं को कहा जा रहा है कि अगर इंडिया गठबंधन में शामिल होकर दिल्ली में लोकसभा चुनाव लड़ते हैं तो केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आतिशी ने कहा कि हम डरने वाले नहीं है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल डरने वाले नहीं है। अगर ये आप के सभी नेताओं और विधायकों को भी जेल में डाल देंगे तो आप का एक-एक कार्यकर्ता नेता के तौर पर खड़ा हो जाएगा और देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेंगे।  

गौर करने वाली बात यह है कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में आम आदमी पार्टी के सूत्रों के हवाले से खबर चलाई जा रही है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में शीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से चार सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी और तीन सीट पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी।

हालांकि, जब इस संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री आतिशी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी बातचीत अंतिम दौर में जल्द ही इस बारे में बताया जाएगा।

मालूम हो कि एक वक्त आम आदमी पार्टी दिल्ली में छह सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर रही थी। लेकिन, अब कहा जा रहा है कि वह कांग्रेस को एक की जगह पर तीन सीट देने के लिए तैयार हो गई है। लेकिन आधिकारिक तौर पर घोषणा अभी होनी बाकी है।

टॅग्स :Aam Aadmi Partyआतिशी मार्लेनाAtishi Marlenaकांग्रेससीबीआईप्रवर्तन निदेशालयED
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?