लाइव न्यूज़ :

Atishi-Cabinet ministers: 21 सितंबर को शपथ लेंगी आतिशी?, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, मुकेश अहलावत और इमरान हुसैन बनेंगे कैबिनेट मंत्री?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 19, 2024 14:35 IST

Atishi, Cabinet ministers to take oath on Saturday: दिल्ली की मुख्यमंत्री नामित की गईं आतिशी और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी 21 सितंबर को पद की शपथ लेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देAtishi, Cabinet ministers to take oath on Saturday: Atishi, Cabinet ministers to take oath on Saturday: Atishi, Cabinet ministers to take oath on Saturday:

Atishi, Cabinet ministers to take oath on Saturday: आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी शनिवार (21 सितंबर 2024) को कैबिनेट मंत्रियों के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। सत्तारूढ़ दल ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, मुकेश अहलावत और इमरान हुसैन कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। आतिशी ने अरविंद केजरीवाल के मंत्रालय में वित्त, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा, बिजली, महिला और बाल विकास आदि को संभाला था। केजरीवाल के पास कोई विभाग नहीं था। नए मंत्रिमंडल में ज्यादा फेरबदल की संभावना नहीं है।

दिल्ली की नामित मुख्यमंत्री आतिशी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक मुकेश अहलावत नया चेहरा होंगे जबकि चार मंत्री बरकरार रहेंगे। 'आप' ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। दिल्ली की मुख्यमंत्री नामित की गईं आतिशी और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी 21 सितंबर को पद की शपथ लेंगे।

आप ने कहा कि गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत और इमरान हुसैन को पुन: मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी। दिल्ली के सुल्तानपुर माजरा से विधायक अहलावत को समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद द्वारा इस्तीफा देने के बाद खाली हुए स्थान पर शामिल किया जाएगा। आनंद ने अप्रैल में केजरीवाल सरकार से इस्तीफा दे दिया था और 'आप' से भी नाता तोड़ लिया था।

दिल्ली सरकार के मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री समेत सात सदस्य हैं। नयी मुख्यमंत्री और नये सदस्यों का कार्यकाल संक्षिप्त होगा क्योंकि अगले साल फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल के सातवें सदस्य के नाम की घोषणा होना अभी बाकी है।

मई में राज कुमार आनंद के इस्तीफे के बाद पिछली कैबिनेट में एक पद खाली था। दिल्ली विधानसभा में 70 सदस्य हैं और मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम सात मंत्री हो सकते हैं। नए मंत्रिमंडल में दो नए सदस्यों के शामिल होने की संभावना है, जिनमें से एक दलित समुदाय से होगा। सत्तारूढ़ पार्टी ने शुरू में फैसला किया था कि सिर्फ आतिशी शपथ लेंगी।

लेकिन बाद में यह निर्णय लिया गया कि उनकी सरकार के मंत्री भी शपथ लेंगे। अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद आतिशी ने राष्ट्रीय राजधानी में नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया। करोल बाग के विधायक विशेष रवि या कोंडली विधायक कुलदीप कुमार को शामिल किया जा सकता है।

आप सूत्रों ने दावा किया कि तत्कालीन समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद के इस्तीफे से खाली हुई जगह को भरने के लिए विशेष रवि या कुलदीप कुमार को शामिल किया जा सकता है। आनंद ने इस साल अप्रैल में केजरीवाल सरकार से इस्तीफा दे दिया था और आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ दी थी।

पार्टी विधायकों - जरनैल सिंह, दुर्गेश पाठक, सोमनाथ भारती और संजीव झा के नाम भी पार्टी हलकों में आतिशी के मुख्यमंत्री पद पर पदोन्नत होने के कारण खाली हुई जगह को भरने के लिए संभावित उम्मीदवारों के रूप में चर्चा में हैं।

टॅग्स :आतिशी मार्लेनाAam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालदिल्ली सरकारGopal Rai
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप