लाइव न्यूज़ :

अतीक अहमद का बेटा असद एनकाउंटर में ढेर, झांसी में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

By अंजली चौहान | Updated: April 13, 2023 15:12 IST

अतीक अहमद का बेटा असद अहमद गुरुवार को पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया गया है। झांसी में असद के साथ शूटर गुलाम को भी मारा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअतीक अहमद का बेटा असद मुठभेड़ में मारा गया झांसी में असद के साथ शूटर गुलाम को भी मारा गया है। दोनों पर उमेश पाल हत्याकांड में शामिल होने का आरोप था

झांसी: माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद के बेटे असद अहमद को झांसी में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है। असद अहमद पर प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में शामिल होने का पुलिस ने दावा किया था, हत्याकांड के बाद से ही अतीक का बेटा असद फरार था।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने असद अहमद के साथ शूटर गुलाम को भी मार गिराया है। दोनों आरोपियों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। 

मुठभेड़ की सूचना देते हुए झांसी के डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृ्त्व में यूपी एसटीएफ टीम के साथ मुठभेड़ में मारे गए हैं। दोनों को विदेशी हथियार के साथ बरामद किया गया है। 

डिप्टी सीएम ने एटीएस को दी बधाई 

यूपी एटीएस द्वारा इस कार्रवाई के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी एटीएस को बधाई दी है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं इस कार्रवाई के लिए यूपी एसटीएफ को बधाई देता हूं।

उनके द्वारा फायरिंग किए जाने पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। यह अपराधियों के लिए संदेश है कि यह नया भारत है। यह यूपी में योगी सरकार है, सत्ता में समाजवादी पार्टी नहीं है जिसने अपराधियों को संरक्षण दिया। 

जानकारी के अनुसार, आज ही प्रयागराज में माफिया से नेता बने अतीक अहमद के कोर्ट में पेशी थी। उमेश पाल हत्याकांड को लेकर पेशी के दौरान जब अदालत की कार्रवाई चल ही रही थी तभी असद के एनकाउंटर की सूचना मिली। इसके बाद अतीक को कोर्ट की कार्रवाई रोक कर अतीक को परिसर से बाहर लाकर पुलिस की गाड़ी में बिठाया गया। 

टॅग्स :अतीक अहमदSTFउत्तर प्रदेशझाँसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतCM योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलवी गिरफ्तार, UP STF ने बिहार से दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए