लाइव न्यूज़ :

एनकाउंटर में अतीक अहमद के बेटे असद को मारा गिराने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी STF को सराहा

By रुस्तम राणा | Updated: April 13, 2023 16:06 IST

झांसी में गुरुवार को मुठभेड़ में गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद के भगोड़े बेटे असद और उसके साथी गुलाम को मार गिराया। सीएम योगी ने शूटआउट में शामिल स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम की तारीफ की।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम योगी ने शूटआउट में शामिल स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम की तारीफ कीमुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, योगी को प्रमुख सचिव (गृह) ने मुठभेड़ की जानकारी दीएनकाउंटर के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था को लेकर बैठक ली

लखनऊ: गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद के भगोड़े बेटे असद और उसके साथी गुलाम को एनकाउंटर में मार गिराने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राज्य पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के अधिकारियों की प्रशंसा की। झांसी में गुरुवार को मुठभेड़ में यूपी एसटीएफ ने दोनों को मार गिराया। सीएम योगी ने शूटआउट में शामिल स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम की तारीफ की।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से आया बयान 

मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, योगी को प्रमुख सचिव (गृह) ने मुठभेड़ की जानकारी दी। इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री के समक्ष रिपोर्ट भी रखी गई थी। असद और उसके सहयोगी के एनकाउंटर के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था को लेकर बैठक ली। सीएम योगी ने यूपी एसटीएफ के साथ-साथ डीजीपी, स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर और पूरी टीम की तारीफ की। 

उमेश पाल हत्याकांड में वांछित थे दोनों

असद और गुलाम दोनों प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वांछित थे। इनमें से प्रत्येक पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। विशेष महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा, "असद और गुलाम प्रयागराज के उमेश पाल हत्या मामले में वांछित थे और प्रत्येक पर 5 लाख रुपये का इनाम था। वे यूपी एसटीएफ टीम के साथ मुठभेड़ में मारे गए।"

अतीक अहमद की उमेश पाल की हत्याकांड में हुई पेशी

मुठभेड़ के दिन ही गैंगस्टर अतीक अहमद को उमेश पाल की हत्या के मामले में प्रयागराज में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया और उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं कथित मुठभेड़ स्थल पर एक मोटरसाइकिल के पास असद और गुलाम के शव पड़े हुए दिखाई दिए।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया