लाइव न्यूज़ :

इधर अतीक अहमद पर सुनवाई उधर तीसरे बेटे असद का एनकाउंटर, लखनऊ के टॉप स्कूल से की थी पढ़ाई, जानिए इसके बारे में

By विनीत कुमार | Updated: April 13, 2023 14:06 IST

माफिया अतीक अहमद के तीसरे बेटे असद को झांसी में पुलिस ने एक एनकाउंटर में मार दिया है। साथ ही गैंग का एक शूटर गुलाम मोहम्मद भी मारा गया है। उमेश पाल की हत्या के बाद से पुलिस दोनों को तलाश रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देअतीक अहमद के बेटे असद को झांसी में पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया।पुलिस सूत्रों के अनुसार असद ने हाल ही में गैंग की बागडोर संभाली थी, उमेश पाल की हत्या के बाद से आया था पुलिस की रडार पर।असद ने लखनऊ के एक टॉप के स्कूल से पढ़ाई की थी, भाईयों के सरेंडर कर देने के बाद जुर्म की दुनिया में उतरा।

नई दिल्ली: यूपी पुलिस ने जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद को एक एनकाउंटर में मार गिराया है। सामने आई जानकारी के अनुसार पुलिस ने उसके पास से विदेश में बना हथियार बरामद किया है। उमेश पाल की हत्या के बाद से यूपी पुलिस अतीक अहमद के बेटे असद को तलाश रही थी।

असद के साथ शूटर गुलाम मोहम्मद भी मारा गया

असद के साथ-साथ शूटर गुलाम मोहम्मद को भी यूपी पुलिस ने गुरुवार मार गिराया। एनकाउंटर झांसी में हुआ। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम था। 

उमेश पाल की हत्या 24 फरवरी को हुई थी। इसके बाद से ही पुलिस लगातार असद के ठिकानों को तलाश रही थी। उसके नेपाल भाग जाने की भी खबरें आई थी। वहीं, ये भी बात सामने आई थी कि वह हत्याकांड के बाद कुछ दिनों तक दिल्ली में छुपा हुआ था। बहरहाल, झांसी में इनकी लोकेशन मिलने पर पुलिस ने इन्हें मार गिराया।

एनकाउंटर की खबर उस वक्त सामने आई जब आज ही प्रयागराज कोर्ट में अतीक अहमद की उमेश पाल हत्या मामले में रिमांड पर सुनवाई चल रही थी। अतीक अहमद को यूपी पुलिस साबरमती की जेल से बुधवार को प्रयागराज लेकर आई थी। अतीक के भाई अशरफ को भी कोर्ट में पेश किया गया है।

अतीक अहमद का तीसरा बेटा था असद, टॉप स्कूल से की थी पढ़ाई

असद के बारे में कहा जाता है कि उसने लखनऊ के ही एक टॉप स्कूल से पढ़ाई की है और 12वीं कक्षा पास की थी। इसके बाद वह पढ़ाई के लिए विदेश भी जाना चाहता था हालांकि अतीक अहमद के माफिया रिकॉर्ड की वजह से उसका पासपोर्ट क्लियर नहीं हो पाया था।

दो बड़े भाईयों के सरेंडर के बाद असद ने संभाली गैंग की जिम्मेदारी!

अतीक अहमद और उसके भाई अशफाक पहले से ही जेल में हैं। सूत्रों के अनुसार ऐसे में असद के दो बड़े भाई उमर अहमद और अली अहमद गैंग को चलाते थे। हालांकि पिछले साल अगस्त में दोनों ने सरेंडर कर दिया था। दोनों को एनकाउंटर का डर था। दोनों पर अपहरण, वसूली और हत्या के कई मामले दर्ज हैं।

दोनों भाईयों के जेल जाने के बाद पुलिस सूत्रों के मुताबिक असद ने गैंग की बागडोर संभाल ली थी। हालांकि, इसकी सटीक जानकारी पुलिस को भी नहीं थी। उमेश पाल की हत्या की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस को इस बारे में पता चला।

टॅग्स :अतीक अहमदउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतCM योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलवी गिरफ्तार, UP STF ने बिहार से दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप