लाइव न्यूज़ :

अतीक अहमद की आज कोर्ट में पेशी; उमेश पाल की माँ और पत्नी ने की फांसी की मांग, कहा- जेल उसका घर और वहां से...

By अनिल शर्मा | Updated: March 28, 2023 09:37 IST

अतीक अहमद उमेश पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। 2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की इसी साल 24 फरवरी को प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देउमेश की माँ शांती देवी ने कहा, अतीक अहमद के लिए जेल ही उसका घर है और वहां से वह कुछ भी करा सकता है। उमेश पाल की माँ ने प्रशासन की कार्रवाई से संतुष्ट होने की बात कही और अतीक के लिए फांसी की मांग की।उमेश की पत्नी जया पाल ने कहा, जब तक जड़ खत्म नहीं होगी तब तक कुछ नहीं हो पाएगा।

प्रयागराजःप्रयागराज के एमपी-एमएलए कोर्ट में आज उमेश पाल अपहरण मामले में सुनवाई होगी। जिसको लेकर उमेश पाल के आवास के बाहर सुरक्षा चाक-चौबंद की गई। माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ समेत मामले के सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।

इस बीच उमेश पाल की मां और पत्नी ने मुख्य आरोपी अतीक अहमद के लिए फांसी की मांग की है। उमेश की माँ शांती देवी ने कहा, अतीक अहमद के लिए जेल ही उसका घर है और वहां से वह कुछ भी करा सकता है। शांती देवी ने कहा- मेरे बेटे ने बहुत संघर्ष किया है। जेल उसका (अतीक अहमद) घर है और वहां से वो कुछ भी करा सकता है। प्रशासन ने अभी तक जो भी कुछ किया है उससे हम संतुष्ट हैं। मेरी यही मांग है कि उसको फांसी की सजा हो।

वहीं उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने भी अतीक को फांसी की सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा अतीक को फांसी की सजा दिलाई जाए। जया पाल ने कहा कि मैं कोर्ट से यही उम्मीद करती हूं कि उसको (अतीक अहमद) फांसी की सजा दिलाई जाए। जया पाल ने कहा, जब तक जड़ खत्म नहीं होगी तब तक कुछ नहीं हो पाएगा। हम डर के साए में जी रहे हैं।

गौरतलब है कि अतीक अहमद उमेश पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। 2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की इसी साल 24 फरवरी को प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गैंगस्टर से नेता बने आरोपी अतीक अहमद को गुजरात से 24 घंटे से अधिक लंबी ड्राइव के बाद सोमवार को गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज की नैनी जेल लाया गया। कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

 जिला बार एसिसोसिएशन ने कहा कि  प्रयागराज के एमपी-एमएलए कोर्ट में आज उमेश पाल अपहरण मामले को छोड़कर किसी अन्य मामले में सुनवाई नहीं होगी। एमपी एमएलए कोर्ट के पीठासीन अधिकारी द्वारा जिला अधिवक्ता संघ के मंत्री को पत्र लिखा गया। 28 मार्च को ही फैसला सुनाने का अनुरोध भी किया गया है।

टॅग्स :अतीक अहमदप्रयागराजउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील