लाइव न्यूज़ :

धातु से बनी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 18 फीट ऊंची प्रतिमा का पीएम मोदी ने किया अनावरण

By भाषा | Updated: July 6, 2019 20:07 IST

धातु से बनी पूर्व प्रधानमंत्री की 18 फीट ऊंची प्रतिमा के शिल्पकार देश के जानेमाने शिल्पकार एवं पद्म भूषण से सम्मानित राम वी. सुतार हैं। मिश्रित धातु से बनी इस प्रतिमा में 85 प्रतिशत तांबा एवं 15 प्रतिशत अन्य धातु हैं। प्रतिमा का प्लैटफॉर्म 8.8 फीट ऊंचा है।

Open in App
ठळक मुद्देयह प्रतिमा दिल्ली में बनाई गई और वहां से इसे यहां लाया गया। प्रतिमा के निर्माण में लगभग छह माह लगे।एनसीएल जल्द ही प्रतिमा परिसर के सुंदरीकरण का भी कार्य करेगी। इसके तहत परिसर में बागवानी विकसित करने के साथ ही फव्वारे लगाए जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा का निर्माण कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने कराया है।

धातु से बनी पूर्व प्रधानमंत्री की 18 फीट ऊंची प्रतिमा के शिल्पकार देश के जानेमाने शिल्पकार एवं पद्म भूषण से सम्मानित राम वी. सुतार हैं। मिश्रित धातु से बनी इस प्रतिमा में 85 प्रतिशत तांबा एवं 15 प्रतिशत अन्य धातु हैं। प्रतिमा का प्लैटफॉर्म 8.8 फीट ऊंचा है।

यह प्रतिमा दिल्ली में बनाई गई और वहां से इसे यहां लाया गया। प्रतिमा के निर्माण में लगभग छह माह लगे। एनसीएल जल्द ही प्रतिमा परिसर के सुंदरीकरण का भी कार्य करेगी। इसके तहत परिसर में बागवानी विकसित करने के साथ ही फव्वारे लगाए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि एनसीएल वाराणसी के विकास में सहयोग के लिए आगे आयी है। कंपनी ने रेलवे के साथ एक सहमतिपत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया किया है जिसके तहत वाराणसी के मंडुआडीह रेलवे स्टेशन के समीप एक भव्य ईको पार्क का निर्माण एवं जलाशय का जीर्णोद्धार किया जाएगा।

 

 

टॅग्स :वाराणसीनरेंद्र मोदीलाल बहादुर शास्त्रीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए