लाइव न्यूज़ :

इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने कहा- वकील संविधान को गीता की तरह करें आत्मसात 

By भाषा | Updated: November 27, 2019 17:08 IST

भारतीय संविधान की खासियतों के बारे में बताते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर ने कहा कि हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है। यह हमें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय तो दिलाता ही है, साथ ही साथ देशवासियों में स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की भावना भी कूट कूटकर भरता है।

Open in App
ठळक मुद्देइलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर ने कहा है कि न्यायाधीशों और वकीलों को संविधान को गीता के समान मानना चाहिए।उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर सहित अन्य लोगों को याद किया।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर ने कहा है कि न्यायाधीशों और वकीलों को संविधान को गीता के समान मानना चाहिए तथा अपने दिनचर्या में उसे आत्मसात करना चाहिए। मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय में मुख्य वक्ता बोल रहे थे। 

भारतीय संविधान की खासियतों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है। यह हमें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय तो दिलाता ही है, साथ ही साथ देशवासियों में स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की भावना भी कूट कूटकर भरता है। वह ‘भारत का एक राष्ट्र के रूप में विकास एवं हमारे संविधानिक मूल्य’ विषय पर संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि हमारा संविधान कितना सशक्त है, यह इस बात से जाना जा सकता है कि हमारा संविधान बनने के कुछ ही घंटों के अंदर हमारे पड़ोसी मुल्क में भी संविधान बना किन्तु आज दुनिया वाकिफ है कि पड़ोसी पाकिस्तान एक विफल राष्ट्र की संज्ञा पाता है जबकि हमारा राष्ट्र विश्व के सबसे बड़े प्रजातांत्रिक देश के रूप से अपनी पहचना बना चुका है। 

इस अवसर पर उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर सहित अन्य लोगों को याद किया और कहा कि हमारे संविधान की दो खास बातें है कि हम सब विभिन्नताओं को आत्मसात कर लेते है और हममें सहुष्णता की पराकाष्ठा है। मुख्य न्यायाधीश ने समाज एवं महिलाओं की सोच में आये तमाम बदलाओं का श्रेय संविधान में प्रदत्त व्यवस्थाओं को दिया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशइलाहाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण