लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र-हरियाणा में कांग्रेस के प्रदर्शन से उत्साहित अधीर रंजन चौधरी ने कहा- मोदी मैजिक तेजी से हो रहा है खत्म

By भाषा | Updated: October 25, 2019 06:10 IST

अधीर रंजन चौधरी ने  कहा, ‘‘ हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव के नतीजों ने दिखा दिया है कि मोदी का जादू तेजी से खत्म हो रहा है। यह नतीजे सरकार की जन विरोधी नीतियों और आर्थिक मंदी पर लोगों की निराशा को दिखाते हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र और हरियाणा में कांग्रेस के प्रदर्शन से उत्साहित लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि तथाकथित ‘मोदी का जादू’ तेजी से खत्म हो रहा है।चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले दिनों में पार्टी में नई जान फूंकने में मदद करेंगे।

महाराष्ट्र और हरियाणा में कांग्रेस के प्रदर्शन से उत्साहित लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि तथाकथित ‘मोदी का जादू’ तेजी से खत्म हो रहा है। चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले दिनों में पार्टी में नई जान फूंकने में मदद करेंगे। इस साल मई में हुए लोकसभा चुनाव में भगवा दल की जबर्दस्त जीत के बाद पहले विधानसभा चुनाव में भाजपा को महाराष्ट्र और हरियाणा में कांग्रेस से टक्कर मिली।

चौधरी ने  कहा, ‘‘ हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव के नतीजों ने दिखा दिया है कि मोदी का जादू तेजी से खत्म हो रहा है। यह नतीजे सरकार की जन विरोधी नीतियों और आर्थिक मंदी पर लोगों की निराशा को दिखाते हैं।’’

उन्होंने कहा कि परिणाम कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाएंगे। चौधरी ने कहा, ‘‘ हरियाणा में पार्टी की लड़ने की भावना हमें देश भर में पार्टी में नई जान फूंकने में मदद करेगी।’’ भाजपा शासित हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा सामने आयी है और जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला ‘किंग मेकर’ की भूमिका में हैं।

हालांकि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और उसे 40 सीटें मिलती दिख रही हैं जबकि कांग्रेस ने 31 सीटें जीती हैं। पश्चिम बंगाल से पांच बार के सांसद चौधरी ने कहा, ‘‘ भाजपा हरियाणा में सरकार बनाने के लिए खरीद-फरोख्त शुरू करेगी। देखना है कि क्या भाजपा जनादेश का सम्मान करती है या इसके खिलाफ जाती है और सरकार बनाने के लिए तमाम अनैतिक काम करती है।’’ 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील