लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में आज से शुरू हो रहा है विधानसभा सत्र, भाजपा बिना विधायक दल का नेता चुने सत्र में लेगी हिस्सा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 3, 2023 11:49 IST

कर्नाटक में नई सत्ता के गठन के बाद आज से विधानसभा सत्र की शुरूआत हो रही है लेकिन इस सत्र में मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा बिना विधायक दल के नेता के शामिल हो रही है क्योंकि अभी तक विधायकों के बीच उनके नेता का चयन नहीं हो सका है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में नई सत्ता के गठन के बाद सोमवार को शुरू हो रहा विधानसभा सत्र इस सत्र में मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा बिना विधायक दल के नेता के शामिल हो रही हैभाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि दिल्ली से पर्यवेक्षक आने के बाद तय होगा विधायक दल का नेता

बेंगलुरु: कर्नाटक में सोमवार को शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी बिना विधायक दल के नेता के हिस्सा ले रही है। खबरों के अनुसार भाजपा में अभी तक विधायक दल के नेता का चयन नहीं हो पाया है।

जानकारी के मुताबिक भाजपा विधायक दल के नेता की नियुक्ति के संबंध में निर्वाचित विधायक पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के साथ चर्चा करेंगे और इसके लिए पार्टी के शीर्ष नेताओं ने सोमवार को दिल्ली से एक पर्यवेक्षक बेंगलुरु भेजेगा। कर्नाटक की मौजूदा विधानसभा में सत्ताधारी कांग्रेस के 135 विधायकों के मुकाबले प्रमुख विपक्षी दल भाजपा में 66 और जेडीएस में 19 विधायक हैं।

भाजपा विधायक दल के नेता के न चुने जाने के संबंध में बीएस येदियुरप्पा ने बताया कि दिल्ली से आने वाले पर्यवेक्षक भाजपा विधायकों से चर्चा करेंगे और नेता के चयन में आम सहमति जुटाई जाएगी और फिर वो एक रिपोर्ट पार्टी आलाकमान को सौंपेंगे।

खबरों के अनुसार रविवार देर रात दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच इस संबंध में एक बैठक भी हुई। बैठक के बाद पत्रकारों को बताया गया कि शीर्ष नेतृत्व पर्यवेक्षक की रिपोर्ट के आधार पर पार्टी विधायक दल का नेता तय करेगी, जो कि विधानसभा में विपक्ष का नेता होगा।

भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य येदियुरप्पा ने कहा, "दिल्ली की बैठक में इसी बात पर चर्चा हुई कि दिल्ली से एक पर्यवेक्षक भेजेा जाएगा, जो विधायकों से राय जुटाएगा और फिर पार्टी आलाकमान को बताएगा। उसके बाद पार्टी आलाकरमान मेरे साथ चर्चा करके विधायक दल का नेता तय़ करेंगे।"

इसके बाद जब पत्रकारों ने येदियुरप्पा से पूछा कि विधानसभा का सत्र तो आज से शुरू हो रहा है, फिर उसके लिए क्या व्यवस्था की है पार्टी ने। इसके जवाब में उन्होंने कहा, "पार्टी की बैठक में जो कुछ हुआ, वह केवल उसी बात को बता सकते हैं। पार्टी का निर्णय अंतिम होगा। दिल्ली सोमवार को पर्यवेक्षक भेजेगा, पर्यवेक्षकों की राय के आधार पर ही निर्णय लिया जाएगा।"

टॅग्स :Karnataka AssemblyBS Yeddyurappaकांग्रेसMLACongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप