लाइव न्यूज़ :

Assembly Results: रुझान देख अमित शाह ने रद्द किया ग्रेटर नोएडा का दौरा, सीएम खट्टर को बुलाया दिल्ली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2019 11:23 IST

शाह को गुरुवार को आईटीबीपी से जुड़े एक समारोह में जाना था। ताजा रुझानों में महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ मिलकर बीजेपी सरकार बनाती दिख रही है लेकिन हरियाणा में पेंच फंच सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पार्टी आलाकमान ने दिल्ली बुलाया है।चुनाव के रुझान देखकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ग्रेटर नोएडा का दौरा रद्द कर दिया है।

महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव के रुझान देखकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ग्रेटर नोएडा का दौरा रद्द कर दिया है। शाह को गुरुवार को आईटीबीपी से जुड़े एक समारोह में जाना था। ताजा रुझानों में महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ मिलकर बीजेपी सरकार बनाती दिख रही है लेकिन हरियाणा में पेंच फंच सकता है। संभावित नतीजों को देखते हुए अमित शाह ने अपना दौरा रद्द कर दिया और दोपहर दो बजे वो बीजेपी मुख्यालय जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पार्टी आलाकमान ने दिल्ली बुलाया है।

गौरतलब है कि फिलहाल दोनों ही राज्यों में बीजेपी की सरकार है और एग्जिट पोल ने भी संकेत दिए हैं कि एक बार फिर पार्टी इन राज्यों में सत्ता पर काबिज होने में कामयाब रहेगी। दोनों ही राज्यों में 21 अक्टूबर को वोट डाले गये थे।  हरियाणा में 68.46 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि महाराष्ट्र में 63 प्रतिशत वोट पड़े। बात सीटों की करें तो हरियाणा में 90 और महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें है।

हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों के रुझान मिल चुके हैं। इनमें बीजेपी 37 सीटों पर, कांग्रेस 33 सीटों पर, जेजेपी 10 सीटों पर और अन्य 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। अगर ये रुझान नतीजों में तब्दील हो गए तो किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलेगा। इस स्थिति में हरियाणा में सरकार बनाने के लिए गठबंधन की कवायद तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस पार्टी ने दुष्यंत चौटाला से संपर्क कर मुख्यमंत्री पद ऑफर किया है। दूसरी तरफ बीजेपी ने प्रकाश सिंह बादल को जेजेपी से बात करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप