लाइव न्यूज़ :

विधानसभा सदस्यों को संसदीय मानदंडों का पालन करना चाहिए: अजित पवार

By भाषा | Updated: December 28, 2021 17:48 IST

Open in App

मुंबई, 28 दिसंबर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने मंगलवार को कहा कि राज्य के लोगों का प्रतिनिधित्व करनेवाले विधायकों को विधानसभा और विधान भवन परिसर में मर्यादा बनाए रखने तथा संसदीय प्रोटोकॉल का पालन करने की जरूरत है।

वह विधानसभा में सदस्यों के लिए आचार संहिता पर बोल रहे थे।

विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल ने कहा कि सदन और विधान भवन परिसर में सदस्यों के लिए आदर्श आचार संहिता पर एक पुस्तिका उन्हें प्रदान की गई है।

जिरवाल ने कहा कि ईमेल के जरिए विधायकों को पुस्तिका भेज दी गई है और हार्ड कॉपी भी विधानभवन में उपलब्ध करा दी गई है।

विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि विधायकों को पुस्तिका बांटने का फैसला सुबह उनके कक्ष में हुई दलों के नेताओं, सचेतकों और विपक्ष के नेता की बैठक के बाद लिया गया।

शिवसेना विधायक और पार्टी सचेतक सुनील प्रभु द्वारा भेजे गए एक पत्र के संबंध में यह बैठक बुलाई गई थी।

पवार ने कहा कि राज्य की 12 करोड़ आबादी का प्रतिनिधित्व करनेवाले विधानसभा सदस्यों को शिष्टाचार और संसदीय प्रोटोकॉल का पालन करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि समय बदल गया है क्योंकि कार्यवाही के सीधे प्रसारण से लोगों को यह पता चल जाता है कि उनके निर्वाचित प्रतिनिधि सदन में क्या कर रहे हैं।

पवार ने कहा, "हम जानवरों का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। दूसरों का मजाक बनाना और जानवरों की आवाज निकालना लोगों के विश्वास के साथ धोखा है।"

उन्होंने यह बात जाहिर तौर पर पिछले हफ्ते हुई उस घटना के संदर्भ में कही जब भाजपा विधायक नितेश राणे ने राज्य के मंत्री आदित्य ठाकरे के विधान भवन परिसर में प्रवेश करते ही 'म्याऊ-म्याऊ' कर बिल्ली की आवाज निकाली थी।

इसी तरह, विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शिवसेना सदस्य भास्कर जाधव पर पिछले सप्ताह सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया था, जिसके लिए सत्तारूढ़ दल के विधायक ने बाद में माफी मांगी थी।

पवार ने कहा कि सदस्यों का आचरण सदन की गरिमा को दर्शाता है। नेता विपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने पवार का समर्थन किया।

भाजपा के सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि सदस्यों के अधिकारों और सम्मान की भी रक्षा की जानी चाहिए तथा अध्यक्ष को इसके बारे में कुछ करने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर