लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections Result 2022: मतगणना के बीच EVM के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रुझानों में पांच राज्यों में पिछड़ी

By अनिल शर्मा | Updated: March 10, 2022 11:54 IST

दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर के बाहर से प्रदर्शन की आई तस्वीरों में पार्टी कार्यकर्ता ईवीएम से लोकतंत्र की हत्या वाले बैनर के साथ अपना विरोध जता रहे हैं। रुझानों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सत्ता में वापसी कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे शुरुआती रुझानों में पांचों राज्यों में पिछड़ने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता काफी निराश हैंदिल्ली में कांग्रेस दफ्तर के बाहर से पार्टी कार्यकर्ता ईवीएम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं

Assembly Elections Result 2022: शुरुआती रुझानों में पांचों राज्यों में पिछड़ने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता काफी निराश हैं। समर्थक एक बार इसके पीछे ईवीएम में गड़बड़ी को जिम्मेदार मान रहे हैं। यही वजह है कि  पांचों राज्यों में हुए विधानसभा के मतगणना के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता ईवीएम के खिलाफ दिल्ली में पार्टी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। 

एएनआई ने ट्वीट किया, विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी रहने के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में पार्टी कार्यालय के बाहर ईवीएम का विरोध किया। चुनाव आयोग के नवीनतम आधिकारिक रुझानों के अनुसार पार्टी सभी पांच राज्यों में पीछे चल रही है। 

दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर के बाहर से प्रदर्शन की आई तस्वीरों में पार्टी कार्यकर्ता ईवीएम से लोकतंत्र की हत्या वाले बैनर के साथ अपना विरोध जता रहे हैं। रुझानों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सत्ता में वापसी कर रही है। वहीं 2017 में मिली सीटों के मुताबिक इस बार सपा की सीटें जरूर बढ़ीं हैं लेकिन बहुमत से काफी पीछे है।

बात कांग्रेस की करें तो पंजाब में वह सत्ता से बेदखल होती दिख रही है। पंजाब में अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी बहुमत हालिस करते दिख रही है। पंजाब के लोगों का आप पर भरोसा दिखाई देता नजर आ रहा है। उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी कांग्रेस काफी पीछे है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022कांग्रेसउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावपंजाब विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब