लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनावः अब दिल्ली में भी कमल खिला?, अमित शाह बोले-बस पश्चिम बंगाल रह गया, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2025 19:57 IST

Assembly elections: बांग्लादेश से सटी हुई सीमा 2,216 किलोमीटर की है। 1,653 किलोमीटर पर बाड़ लग चुकी है। बाड़ के पास की सड़क भी बन चुकी है और चौकियां भी बन चुकी हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे शेष 563 किलोमीटर सीमा है, वो आज भी खुली है। नदी, नाले, पहाड़ियां आदि के चलते बाड़ नहीं लग सकती।पश्चिम बंगाल सरकार भूमि नहीं देती है।

Assembly elections: गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को अवैध घुसपैठ के मुद्दे को लेकर तृणमूल कांग्रेस को घेरते हुए लोकसभा में कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में ‘कमल खिलेगा’ और बांग्लादेश से घुसैपैठियों के आने का सिलसिला बंद होगा। उन्होंने ‘आप्रवास और विदेशियों विषयक विधेयक, 2025’ पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा, ‘‘हमारी बांग्लादेश से सटी हुई सीमा 2,216 किलोमीटर की है। उसमें से 1,653 किलोमीटर पर बाड़ लग चुकी है। बाड़ के पास की सड़क भी बन चुकी है और चौकियां भी बन चुकी हैं।’’

शाह का कहना था कि जो शेष 563 किलोमीटर सीमा है, वो आज भी खुली है। उन्होंने कहा, ‘‘ये जो 563 किमी है उसमें से 112 किमी ऐसी है जहां नदी, नाले, पहाड़ियां आदि के चलते बाड़ नहीं लग सकती। वहीं, 450 किमी ऐसी है जहां बाड़ लगना बाकी है। लेकिन वहां बाड़ नहीं लग पा रही क्योंकि पश्चिम बंगाल सरकार भूमि नहीं देती है। इसके लिए सात बैठकें हो चुकी हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली के चुनाव के समय मैं मौन रहा कि देश की सुरक्षा से जुड़ा प्रश्न था, लेकिन आज मौका और दस्तूर भी है और संबंधित विषय पर विधेयक आया है तो मैं देश की जनता को सच्चाई से अवगत करा रहा हूं।’’ शाह ने इस बात पर जोर दिया, ‘‘पश्चिम बंगाल में 2026 में चुनाव है, कमल खिलेगा और यह सब बंद हो जाएगा।’’

शाह ने बुधवार को लोकसभा में ‘त्रिभुवन सहकारी यूनिवर्सिटी विधेयक, 2025’ पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए भी पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के जीतने का विश्वास जताया था। उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार ने आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा गरीबों को दी है। उन्होंने कहा, ‘‘अब दिल्ली में भी कमल खिल गया है और यहां भी गरीबों को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा। बस पश्चिम बंगाल रह गया है और अगले विधानसभा चुनाव के बाद वहां भी यह योजना लागू हो जाएगी।’’

टॅग्स :बांग्लादेशअमित शाहममता बनर्जीकोलकाताBJPटीएमसीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार