लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2024: विधानसभा चुनाव की घोषणा, एक्शन में कांग्रेस, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में नए प्रदेश अध्यक्ष, जानें कौन हैं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 17, 2024 05:32 IST

Assembly Elections 2024: कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के कुछ घंटों के भीतर अपनी राज्य इकाई में बड़ा बदलाव करते हुए वरिष्ठ नेता तारिक हमीद कर्रा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।

Open in App
ठळक मुद्देAssembly Elections 2024: संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सूचना जारी की।Assembly Elections 2024: दो कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं।Assembly Elections 2024: केशव महतो कमलेश को नया अध्यक्ष नियुक्त किया।

 

 

 

 

 

Assembly Elections 2024: विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी गई। जम्मू-कश्मीर में तीन चरण में मतदान होंगे। कांग्रेस ने संगठन में पेंच कसना शुरू कर दिया है। जम्मू-कश्मीर और झारखंड को नए कांग्रेस प्रमुख मिल गए हैं। कांग्रेस ने तारिक हमीद कर्रा को जम्मू-कश्मीर इकाई का अध्यक्ष और केशव महतो कमलेश को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रमुख नियुक्त किया है। कर्रा ने जम्मू-कश्मीर में विकास रसूल वानी की जगह ली है। कमलेश ने राजेश ठाकुर की जगह ली है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जम्मू-कश्मीर के लिए दो कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं।

तारा चंद और रमन भल्ला को कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस ने तत्काल प्रभाव से रामेश्वर ओरांव को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया। अब तक वह कांग्रेस कार्यसमिति में स्थाई आमंत्रित सदस्य थे और अब उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। वानी को कार्य समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गया है।

निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को घोषणा की कि जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर से एक अक्टूबर के बीच तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मतों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी। साल 2019 में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं।

पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा से पहले राज्य के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट को कांग्रेस कार्यसमिति का सदस्य तथा आरिफ नसीम खान को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया। महाराष्ट्र और झारखंड में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

रामेश्वर उरांव को झारखंड में कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है। कमलेश ने राजेश ठाकुर और उरांव ने आलमगीर आलम का स्थान लिया है। महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैयद मुजफ्फर हुसैन को प्रदेश काग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावकांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेजम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019राहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए