लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: मतदान केंद्र 2 किलोमीटर से दूर नहीं, बुजुर्गों को घर से वोट करने की सुविधा, जानिए चुनाव आयोग ने और क्या विशेष घोषणाएं की

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 9, 2023 13:24 IST

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि मतदान केंद्र 2 किलोमीटर से अधिक दूर नहीं होंगे। सी विजील एप से गतिविधियों पर निगरानी रखी दी जाएगी। बुजुर्गों को घर से वोट करने की सुविधा दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे 7 नवंबर से 30 नवंबर तक होगा पांच राज्यों में चुनाव सभी राज्यों की मतगणना 3 दिसंबर को होगीमतदान केंद्र 2 किलोमीटर से अधिक दूर नहीं होंगे

Assembly Elections 2023: केंद्रीय चुनाव आयोग ने पांचों राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान करते हुए बताया कि मिजोरम में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर को होगा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में होगा। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को होगी। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 नवंबर को होगा। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा। सभी राज्यों की मतगणना 3 दिसंबर को होगी। 

इसके साथ ही चुनाव आयोग ने कुछ विशेष घोषणाएं भी की हैं।  मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि  5 राज्यों की 679 सीटों पर मतदान होगा और इस चुनाव में 15 करोड़ से ज्यादा वोटर हिस्सा लेंगे। 16.14 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं में से 8.2 करोड़ पुरुष, 7.8 करोड़ महिलाओं के अलावा  60.2 लाख ऐसे मतदाता हैं जो पहली बार वोट देंगे। 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि मतदान केंद्र 2 किलोमीटर से अधिक दूर नहीं होंगे। सी विजील एप से गतिविधियों पर निगरानी रखी दी जाएगी। बुजुर्गों को घर से वोट करने की सुविधा दी जाएगी। 31 अक्टूबर तक पार्टियों को चंदे की जानकारी देनी होगी। रिपोर्ट के बाद ही टैक्स छूट मिलेगी। PwD के कुल मतदाताओं की संख्या 17.34 लाख है, अगर वे मतदान केंद्र पर आकर मतदान नहीं कर सकते हैं तो उन्हें उनके घर से भी मतदान करने की सुविधा मिलेगी।

इसके अलावा  17 अक्टूबर से वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक वोटर लिस्ट में संशोधन कराया जा सकता है। संशोधन बीएलओ के जरिए या फिर सीधे वेबसाइट के जरिए कराया जा सकता है।  मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से हर पोलिंग स्टेशन की निगरानी की जाएगी। पांचों राज्यों में कुल 1.77 लाख मतदान केंद्र होंगे, इनमें से 1.01 लाख केंद्रों में वेबकास्टिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस समय मिजोरम में 8.52 लाख, छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़, मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़,  राजस्थान में 5.2 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़ मतदाता हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2023चुनाव आयोगमध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राजस्थानमिज़ोरम चुनावतेलंगाना चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो