लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: राहुल गांधी मिजोरम के पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने के लिए स्कूटी से गये, पहले भी जयपुर में कर चुके हैं सवारी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 17, 2023 12:47 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनावी राज्य मिजोरम की अपनी यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत स्कूटी की सवारी से की। राहुल गांधी स्कूटी से सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री ललथनहवला से मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने मिजोरम की अपनी यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत स्कूटी की सवारी से कीवह स्कूटी से सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री ललथनहवला से मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे इससे पहले राहुल गांधी ने आइजोल के चानमारी स्थित राजभवन तक पदयात्रा में हिस्सा लिया था

आइजोल:कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मिजोरम की अपनी यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत स्कूटी की सवारी से की। जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए मिजोरम पहुंचे राहुल गांधी ने मंगलवार को सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री ललथनहवला से मुलाकात करने के लिए स्कूटी की सवारी की।

इससे पहले राजधानी आइजोल के चानमारी स्थित राजभवन तक पदयात्रा में हिस्सा लेने के बाद राहुल गांधी ने कहा, ''हमने पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा के जरिये भारत के विचार का जश्न मनाया है। हमारे यहां देश की विविध भाषाओं, धर्मों, संस्कृतियों और परंपराओं का सम्मान और संरक्षण किया जाता है।''

इसके साथ ही राहुल गाधी ने केंद्र में सत्ताधारी और मिजोरम में गठबंधन की सरकार चला रही भाजपा पर बेहद कड़ा हमला करते हुए कहा कि भाजपा के विचारों ने मणिपुर में उस विचार को नष्ट कर दिया, जिसमें सभी मिलकर एकसाथ रहते थे। लेकिन हम उन्हें और एमएनएफ को मिजोरम में भी करने की अनुमति नहीं देंगे।"

राहुल गांधी के मिजोरम आगमन के बाद कांग्रेस पार्टी ने आगामी मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है। कांग्रेस की ओर से जारी की गई लिस्ट के मुताबिक पार्टी ने आइज़वाल पूर्व-I निर्वाचन क्षेत्र से लालसांगलुरा राल्ते को मैदान में उतारा है, जिस सीट पर वर्तमान में मिज़ो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा के पास है।

इसके साथ पार्टी ने मिजोरम कांग्रेस कमेटी के प्रमुख लालसावता को आइजोल पश्चिम-III (एसटी) से मैदान में उतारा है। वहीं लालनुनमाविया चुआंगो को आइजोल उत्तर-I (एसटी) से पार्टी का टिकट दिया गया है।

40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा में मिजो नेशनल फ्रंट ने 2018 के चुनावों में विजयी होने के लिए 37.8 फीसदी वोट शेयर के साथ 26 सीटें हासिल कीं। वहीं कांग्रेस को पांच और बीजेपी को एक सीट पर जीत मिली थी।

मिजोरम में 7 नवंबर सभी 40 विधानसभा सीटों पर मतदान होंगे और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। मतदान की तारीखों की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। यहां पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और मिज़ो नेशनल फ्रंट के बीच में है।

टॅग्स :मिज़ोरम चुनावविधानसभा चुनाव 2023राहुल गांधीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?