लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: "ओवैसी भाजपा से पैसे लेकर कांग्रेस का वोट काटते हैं, पूरी दुनिया जानती है", अधीर रंजन चौधरी ने एआईएमआईएम प्रमुख के बयान पर किया पलटवार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 14, 2023 18:09 IST

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने असदुद्दीन ओवैसी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि हर कोई जानता है कि औवेसी भाजपा के लिए चुनावी मुकाबला आसान बनाने के लिए कांग्रेस का वोट काट रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअधीर रंजन चौधरी ने असदुद्दीन ओवैसी के आरोपों पर किया गहरा पलटवार चौधरी ने कहा कि हर कोई जानता है कि औवेसी भाजपा के लिए कांग्रेस का वोट काट रहे हैंओवैसी ने कहा था कि हैदराबाद में कांग्रेस के दफ्तर को संघ प्रमुख मोहन भागवत नियंत्रित कर रहे हैं

मुर्शिदाबाद:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी द्वारा तेलंगाना कांग्रेस को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित किये जाने के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि हर कोई जानता है कि औवेसी भाजपा के लिए चुनावी मुकाबला आसान बनाने के लिए कांग्रेस का वोट काट रहे हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार अधीर रंजन ने कहा, "असदुद्दीन ओवैसी वोट काटने के लिए जाने जाते हैं। पूरा देश यह जानता हैकि वो भाजपा से पैसे लेते हैं। भाजपा उन्हें पैसे देती है ताकि वे कांग्रेस के वोट काट सकें और उससे भाजपा के लिए चुनावी मुकाबला आसान हो सके।"

दरअसल आज तेलंगाना में असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि हैदराबाद में जो कांग्रेस का मुख्यालय है उसे मोहन भागवत नियंत्रित कर रहे हैं। यही नहीं असदुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को संघ का आदमी बता दिया था।

ओवैसी को जवाब देने के साथ अधीर रंजन चौधरी ने मुर्शिदाबाद में भाजपा पर भी जबरदस्त हमला किया। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ युद्ध का दावा करती है लेकिन उसे इस दावे से पहले खुद के भीतर झांकना चाहिए और अपने अंदर की बुराई को पहचानना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "तेलंगाना में कांग्रेस के बदलाव की आंधी चल चुकी है और इस आंधी से बाहर निकलने के लिए भाजपा ने अपने सबसे भरोसेमंद नेता असदुद्दीन औवेसी का सहारा लिया है। भाजपा खुद को पाक-साफ बताते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ युद्ध की बात कर रही है लेकिन सबसे पहले पीएम मोदी को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उनकी पार्टी से ही भ्रष्टाचार की सबसे ज्यादा बू आ रही है।''

अधीर ने कहा कि चूंकि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पूरे देश में जाति आधारित जनगणना का समर्थन कर रहे हैं, इसलिए वह भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बाधा साबित हो रहे हैं।

कांग्रेस नेता अधीर ने कहा, "राहुल गांधी पूरे देश में जाति जनगणना की मांग कर रहे हैं और कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में जाति जनगणना का वादा किया है। मोदी का सपना सभी हिंदुओं को एकजुट करना है और हिंदुओं को धोखा देकर हिंदुत्व के नाम पर चुनाव लड़ना था।"

बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 'हम दो हमारे दो' सरकार इस विचार की विरोधी है।

उन्होंने कहा, "राहुल गांधी कह रहे हैं कि हिंदू समाज के भीतर भेदभाव है, हमें अपने समाज के भीतर भी ओबीसी, एससी, एसटी, अल्पसंख्यकों की स्थिति के बारे में पता लगाना चाहिए। मोदी को यह पसंद नहीं है। वह सांप्रदायिक राजनीति में शामिल होना चाहते हैं। हम चाहते हैं जाति जनगणना और उसके आधार पर सभी सरकारी योजनाओं की योजना बनाई जानी चाहिए। यह हम दो हमारे दो की सरकार है और किसी के लिए नहीं है।''

अधीर रंजन ने भाजपा द्वारा राज्यों के चुनावी अभियानों में राम मंदिर का जिक्र करने पर कहा, "राम मंदिर अब भाजपा का चुनावी मुद्दा बन गया है। मोदी सीमाओं पर भी राम मंदिर के बारे में बोल रहे हैं। उनके लिए भगवान राम अब एक चुनावी मुद्दा बन गए हैं। भारत राम से सदियों से परिचित है, लेकिन वह मोदी के राम नहीं हैं। मोदी के लिए राम एक चुनावी मुद्दा हैं, जबकि राम असल में भारत के भक्ति की अभिव्यक्ति हैं।"

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2023अधीर रंजन चौधरीAdhir Chowdhuryकांग्रेसअसदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?