लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: कांग्रेस में नई नियुक्त, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 31, 2023 20:12 IST

Assembly Elections 2023: कांग्रेस ने इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सोमवार को वरिष्ठ पर्यवेक्षकों एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार और  तेलंगाना में बीआरएस की सरकार है। चुनाव दिसंबर 2023 में होने वाला है।

नई दिल्लीः कांग्रेस ने बड़ी घोषणा की है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अपने वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री को राजस्थान, रणदीप सिंह सुरजेवाला को मध्य प्रदेश, प्रीतम सिंह को छत्तीसगढ़ और दीपा दासमुंशी को तेलंगाना के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

राजस्थान में 200, मध्य प्रदेश में 230, छत्तीसगढ़ में 90 और तेलंगाना में 117 सीट हैं। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार और  तेलंगाना में बीआरएस की सरकार है। चुनाव दिसंबर 2023 में होने वाला है।

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस ने सोमवार को चुनावी राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किए। आधिकारिक बयान के अनुसार, राजस्थान राज्य के लिए मधुसूदन मिस्त्री को वरिष्ठ पर्यवेक्षक और शशिकांत सेंथिल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

मध्य प्रदेश में रणदीप सिंह सुरजेवाला को वरिष्ठ पर्यवेक्षक और चंद्रकांत हंडोरे को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रीतम सिंह को छत्तीसगढ़ के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही मीनाक्षी नटराजन को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

दीपा दासमुंशी को तेलंगाना के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। श्रीविला प्रसाद को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। कांग्रेस ने मिजोरम के लिए सचिन रॉव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इन राज्यों में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के साथ है।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की, जो संबंधित राज्यों में चुनाव तैयारियों की निगरानी करेंगे। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह को छत्तीसगढ़ और पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपा दासमुंशी को तेलंगाना के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया है।

इसके साथ ही, शशिकांत सेंथिल को राजस्थान, चंद्रकांत हंडोरे को मध्य प्रदेश, मीनाक्षी नटराजन को छत्तीसगढ़, सिरिवेल्ला प्रसाद को तेलंगाना और सचिन राव को मिजोरम के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है। इन पांचों राज्यों में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सत्तारूढ़ है, तो शेष तीन राज्यों में विपक्ष में है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावतेलंगाना चुनावRajasthan Congressछत्तीसगढ़ चुनावकांग्रेसमध्य प्रदेशसोनिया गाँधीमल्लिकार्जुन खड़गेराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार