लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2022: यूपी में दोपहर 1 बजे तक 39 फीसदी, उत्तराखंड में 35 प्रतिशत तो गोवा में सबसे ज्यादा हुआ मतदान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 14, 2022 14:18 IST

यूपी विधानसभा के दूसरे चरण में दोपहर एक बजे तक 39.07 प्रतिशत, उत्तराखंड में 35.21 फीसदी और समुद्र तटीय राज्य गोवा में 44.63 फीसदी दर्ज हुई है।

Open in App

विधानसभा चुनाव 2022 (Assembly Elections 2022) के मद्देनजर जहां उत्तर प्रदेश के दूसरे चरण में दोपहर एक बजे तक 39.07 प्रतिशत मतदान हुआ है, तो वहीं उत्तराखंड में 35.21 फीसदी वोटिंग दोपहर एक बजे तक दर्ज हुई है। समुद्र तटीय राज्य गोवा में दोपहर तक तक सबसे ज्यादा मतदान हुआ है। यहां 44.63 फीसदी वोटिंग एक बजे तक दर्ज हुई है। गोवा और उत्तराखंड में आज एक ही चरण में मतदान संपन्न कराए जाएंगे, जबकि 403 विधानसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश राज्य में सात चरणों में चुनाव होने हैं।  

उत्तराखंड में उत्तरकाशी में हुआ सबसे ज्यादा मतदान

उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में सबसे ज्यादा वोटिंग उत्तरकाशी जिले में दर्ज की गई है। यहां दोपहर एक बजे तक उत्तरकाशी-  40.12 प्रतशित मतदान हुआ है, जबकि सबसे कम वोटिंग पिथौरागढ में 29.68 प्रतिशत हुई है। इसी प्रकार, अल्मोड़ा, 30.37, उधमसिंह नगर में 37.17, चमोली में 33.82, चंपावत में 34.66, टिहरी-गढवाल में  32.59 फीसदी, देहरादून में 34.45, नैनीताल में 37.41, पौडी-गढ़वाल में 31.59, बागेश्वर में 32.55, रूद्रप्रयाग में 34.82 और हरिद्वार में  38.83 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

यूपी में सहारनपुर जिले में 42.44 प्रतिशत हुई वोटिंग

वहीं उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के मतदान के तहत दोपहर एक बजे तक 39.07 प्रतिशत वोटिंग हुई है। मतदान के दूसरे चरण के तहत राज्य के 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं। दूसरे चरण में कुल 586 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां दोपहर एक बजे तक सहारनपुर में 42.44 प्रतिशत, बिजनौर में 38.64 %, मुरादाबाद में 42.28 %, सम्भल में 38.01 %, रामपुर में 40.10 %, अमरोहा में 40.90 %, बदायूं में 35.57 %, बरेली में 39.41 % और शाहजहांपुर में 35.47 फीसदी वोटिंग हुई है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022गोवा विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावउत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

भारतउत्तर प्रदेश राजनीतिः बसपा के बाद कांग्रेस और अब सपा?, 15 फरवरी को अखिलेश यादव के साथ साइकिल दौड़ाएंगे नसीमुद्दीन सिद्दीकी?

भारतउत्तर प्रदेश भाजपा संगठनः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे पुत्र नीरज को मौका?, 2027 चुनाव पर फोकस, आधे से अधिक नए चेहरों फिर से भरोसा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर