लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2022: चुनाव आयोग की नई गाइडलाइन, 50 फीसदी क्षमता के साथ रैली की मंजूरी

By रुस्तम राणा | Updated: February 12, 2022 21:01 IST

चुनाव आयोग की नई गाइडलाइन के मुताबिक अब राजनीतिक दल/उम्मीदवार सभी मौजूदा निर्देशों का पालन करते हुए सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक प्रचार कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी अथवा उम्मीदवारों को 50 फीसदी की क्षमता के साथ रैली की मंजूरीपार्टियां या उम्मीदवार अब पदयात्रा भी निकाल सकेंगी

नई दिल्ली: विधानसभा चुनाव 2022 (Assembly Elections 2022) को लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रचार को लेकर मौजूदा प्रतिबंधों में ढील दी है। चुनाव आयोग की नई गाइडलाइन के मुताबिक अब राजनीतिक दल/उम्मीदवार सभी मौजूदा निर्देशों का पालन करते हुए सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक प्रचार कर सकते हैं। 

अपने दिशा-निर्देश में आयोग ने पार्टी अथवा उम्मीदवारों को 50 फीसदी की क्षमता के साथ रैली की मंजूरी दी है। पार्टियां अब पदयात्रा भी निकाल सकेंगी। अथवा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से तय अधिकतम संख्या के मानदंडों में से जो कम हो उसका पालन करना होगा। पदयात्राओं और रोड शो में भी समर्थकों की संख्या को लेकर एसडीएमए के दिशा निर्देश मान्य होंगे।

बंद हॉल में तो पहले से ही कुल क्षमता के पचास फीसद लोगों को बिठाकर चुनाव सभा करने का नियम पहले की तरह लागू रहेगा। इस दौरान कॉविड गाइडलाइन का पालन करना भी जरूरी होगा। दरअसल, कोरोना संक्रमण के चलते आयोग के द्वारा चुनाव प्रचार में कई तरह की पाबंदियां लगाई गई थीं। लेकिन अब चुनाव आयोग ने चुनाव प्रचार में ढील दे दी है। 

इससे पहले पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने चुनावी सभाओं में 11 फरवरी तक प्रतिबंध को बढ़ा दिया था। लेकिन चुनाव आयोग ने कुछ मामलों में रियायत भी दी थी।

तब आयोग ने राजनीतिक दलों को 1000 लोगों की अधिकतम क्षमता वाली शारीरिक रैलियों की अनुमति दी थी। इसके अलावा 500 लोगों की अधिकतम क्षमता वाली इनडोर बैठकें करने की इजाजत दी थी। वहीं डोर-टू-डोर अभियान के लिए बीस लोगों को अनुमति दी गई थी। यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर इन पांच राज्यों में चुनाव होने हैं। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022चुनाव आयोगECI
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया