लाइव न्यूज़ :

Assembly Election Results 2022: पंजाब में 'आप' की आंधी, यूपी में भाजपा सरकार! जानें सभी राज्यों का हाल

By विनीत कुमार | Updated: March 10, 2022 21:05 IST

Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के नतीजों ने साफ कर दिया है कि चार राज्यों में भाजपा की सरकार बरकरार रहेगी। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने इतिहास रचा है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी सहित पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव के नतीजे।यूपी में भाजपा सरकार की वापसी, उत्तराखंड सहित मणिपुर और गोवा में भी बनेगी भाजपा की सरकार।पंजाब में आम आदमी पार्टी ने रचा इतिहास, पहली बार दिल्ली के बाहर किसी और राज्य में बनेगी 'आप' सरकार।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए निराशाजनक रहे हैं। वहीं भाजपा ने चार राज्यों में अपनी सत्ता बरकरार रखी है। उत्तर प्रदेश पर सभी की विशेष तौर पर निगाहे थी। यहां 7 चरणों में विधानसभा चुनाव हुए। इसके अलावा पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी विधानसभा चुनाव हुए थे।

UP Election Results 2022: यूपी में फिर से बनेगी भाजपा सरकार?

तमाम एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने का दावा किया गया था, जो सच साबित हुआ है। एग्जिट पोल में सपा की सीटों की संख्या पहले से अधिक होने की संभावना भी जताई गई है। भाजपा ने 2017 में प्रचंड बहुमत के साथ यूपी में सरकार बनाई थी। पिछले विधानसभा चुनाव में इस पार्टी को 403 में से 312 सीटों पर जीत हासिल की थी। यूपी में किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए 202 सीटों की जरूरत होती है।

पार्टीआगेजीत
भाजपा+273 
सपा+119 
बसपा1 
कांग्रेस2 
अन्य8 

Punjab Election Results 2022: पंजाब चुनाव के नतीजे

पंजाब में 117 विधानसभा सीटें हैं। यहां विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में 20 फरवरी को मतदान हुआ था। इस बार, 93 महिलाओं और दो ट्रांसजेंडर सहित कुल 1,304 उम्मीदवार मैदान में थे। साल 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 117 में से 77 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर शिअद-भाजपा गठबंधन के दस साल के शासन को समाप्त किया था। इस बार यहां 'आम आदमी पार्टी' ने बड़ा कमाल किया। पंजाब में बहुमत का आंकड़ा 59 है।

पार्टीआगेजीत
कांग्रेस-18
आप-92
भाजपा+-02
शिअद+-03
अन्य-02

Uttarakhand Election Results 2022: उत्तराखंड चुनाव के नतीजे

उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटें हैं। यहां विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में 14 फरवरी को मतदान हुआ था। इस बार यहां 632 उम्मीदवार मैदान में थे। साल 2017 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 57 सीटें जीतकर ऐतिहासिक विजय हासिल की थी। इस बार फिर भाजपा की वापसी हुई है। उत्तराखंड में बहुमत का जादुई आंकड़ा 36 है।

पार्टीजीत
भाजपा47
कांग्रेस19
अन्य4

Goa Election Results 2022: गोवा चुनाव के नतीजे

गोवा में 40 विधानसभा सीटें हैं। यहां विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में 14 फरवरी को मतदान हुआ था। साल 2017 के गोवा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 17 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा को 13 सीटें मिली थीं। भाजपा ने कुछ क्षेत्रीय संगठनों और निर्दलीय विजेताओं के साथ गठबंधन करके सरकार बनाई थी। यहां बहुमत का आंकड़ा 21 है।

पार्टीआगेजीत
भाजपा-20
कांग्रेस+-11
आप-02
टीएमसी+-00
अन्य-07

Manipur Election Results 2022: मणिपुर चुनाव के नतीजे

मणिपुर में 60 विधानसभा सीटें हैं। यहां विधानसभा चुनाव के लिए दो चरण में 28 फरवरी और पांच मार्च को मतदान हुए थे। साल 2017 के मणिपुर चुनाव में कांग्रेस ने 28 सीटें जीती थीं जो बहुमत के आंकड़े से तीन कम थी। वहीं 22 सीटें जीतने वाले भाजपा खेमे ने एन बीरेन सिंह के नेतृत्व में राज्य में सरकार बनाने के लिए एनपीपी और अन्य क्षेत्रीय संगठनों के साथ गठबंधन किया था। इस बार यहां भाजपा पहले से ज्यादा मजबूत नजर आई है। यहां बहुमत का आंकड़ा 31 है।

पार्टीआगेजीत
भाजपा-32
कांग्रेस+-05
एनपीएफ-05
अन्य-18
टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावपंजाब विधानसभा चुनावउत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022गोवा विधानसभा चुनाव 2022मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2025-2026-2027?, राहुल गांधी-तेजस्वी यादव के बाद अगला नंबर ममता दीदी और फिर सपा बहादुर अखिलेश यादव का?, केशव प्रसाद मौर्य ने पोस्ट में लिखा, पढ़िए

भारतअकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल?, रियल एस्टेट कारोबारी रंजीत सिंह गिल के परिसरों पर पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने मारे छापे

भारतAmbedkar Jayanti 2025: बाबासाहेब के बहाने भाजपा का मिशन 2027 शुरू?, भाजपा पहली बार 13 दिनों तक मनाएगी जयंती

भारत"कांग्रेस का 'इंडिया' पर ध्यान नहीं है, वो तो विधानसभा चुनाव में व्यस्त हो गई है", नीतीश कुमार ने इशारों में जता दी नाराजगी

भारतहिमाचल में कांग्रेस अकेले दम पर बहुमत की ओर, प्रदेश में राहुल गांधी ने नहीं की थी एक भी चुनावी सभा, प्रियंका गांधी ने किया था प्रचार

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील