लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2022: गाड़ी का टैंक फुल करवा लें, मोदी सरकार का ‘चुनावी ऑफर’ हो रहा खत्म, केंद्र पर राहुल गांधी का तंज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 5, 2022 18:34 IST

Assembly Elections 2022: आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एक रिपोर्ट में कहा कि बीते दो महीनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ने से सरकारी स्वामित्व वाले खुदरा तेल विक्रेताओं को लागत वसूली के लिए 16 मार्च 2022 या उससे पहले ईंधन की कीमतों में 12.1 प्रति लीटर की वृद्धि करनी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी सरकार का ‘‘चुनावी ऑफर’’ खत्म होने जा रहा है।चुनाव संपन्न होने के बाद इसमें बढ़ोतरी होगी।पिछले कुछ सप्ताह से पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं।

Assembly Elections 2022: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं होने को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ‘‘लोगों को अपनी गाड़ी का टैंक फुल करवा लेना चाहिए’’ क्योंकि मोदी सरकार का ‘‘चुनावी ऑफर’’ खत्म होने जा रहा है।

 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘फटाफट पेट्रोल टैंक फुल करवा लीजिए। मोदी सरकार का ‘चुनावी ऑफर’ ख़त्म होने जा रहा है।’’ कांग्रेस नेताओं का दावा है कि उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के चलते पिछले कुछ सप्ताह से पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं और चुनाव संपन्न होने के बाद इसमें बढ़ोतरी होगी।

उधर, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एक रिपोर्ट में कहा कि बीते दो महीनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ने से सरकारी स्वामित्व वाले खुदरा तेल विक्रेताओं को लागत वसूली के लिए 16 मार्च 2022 या उससे पहले ईंधन की कीमतों में 12.1 प्रति लीटर की वृद्धि करनी होगी।

वहीं, तेल कंपनियों के मार्जिन को भी जोड़ लें, तो 15.1 रुपये प्रति लीटर की मूल्य वृद्धि करने की आवश्यकता होगी।’’ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत बृहस्पतिवार को 120 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई थी, जो बीते नौ वर्षों में सर्वाधिक है। हालांकि, शुक्रवार को इसकी कीमत थोड़ी घटकर 111 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। उल्लेखनीय है कि कच्चे तेल की कीमत में उछाल को रूस-यूक्रेन युद्ध से जोड़कर देखा जा रहा है। 

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीविधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावउत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022गोवा विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील