लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2022: पांच चुनावी राज्यों में 85 लाख लीटर शराब जब्त, 70 फीसदी के साथ पंजाब सबसे आगे, मूल्य 1061.87 करोड़ रुपये

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2022 10:55 IST

Assembly Elections 2022: आयोग की ओर से आठ जनवरी को चुनाव की घोषणा के बाद से पंजाब, उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर से कुल 85,27,227 लीटर शराब जब्त की गई।

Open in App
ठळक मुद्देआयोग ने उड़न दस्ते और अचल निगरानी दस्तों को तैनात किया था।पंजाब में सबसे ज्यादा 36.79 करोड़ रुपये मूल्य की 59,65,496 लीटर शराब जब्त की गई। मणिपुर में 73 लाख रुपये मूल्य की 74,495 लीटर शराब जब्त की गई।

Assembly Elections 2022: चुनाव आयोग की कड़ी पाबंदी के कारण हाल ही में चुनाव का सामना करने वाले पांच राज्यों में 85 लाख लीटर शराब जब्त की गई। इन राज्यों में से सबसे ज्यादा शराब पंजाब से जब्त की गई, जो कुल बरामद शराब का 70 फीसदी है।

चुनाव आयोग की ओर से उपलब्ध कराये गये आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान 575.39 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किये गये हैं। चुनाव के दौरान नकदी, शराब, मादक पदार्थ, मुफ्त उपहार और कीमती धातुओं की आवाजाही की जांच के लिए चुनाव आयोग ने उड़न दस्ते और अचल निगरानी दस्तों को तैनात किया था।

पांच राज्यों में चुनाव के दौरान कुल जब्त की गई चीजों का मूल्य 1,061.87 करोड़ रुपये है, जो वर्ष 2017 में पांच राज्यों में हुए चुनाव के दौरान जब्त की गई सभी चीजों के कुल मूल्य 299.84 करोड़ रुपये के साढ़े तीन गुने से ज्यादा है। आयोग की ओर से आठ जनवरी को चुनाव की घोषणा के बाद से पंजाब, उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर से कुल 85,27,227 लीटर शराब जब्त की गई।

पंजाब में सबसे ज्यादा 36.79 करोड़ रुपये मूल्य की 59,65,496 लीटर शराब जब्त की गई। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 22,94,614 लीटर शराब जब्त की गई जिसका मूल्य 62.13 करोड़ रुपये है। उत्तराखंड में 4.79 करोड़ रुपये मूल्य की 97,176 लीटर शराब, गोवा में 3.57 करोड़ रुपये मूल्य की 95,446 लीटर शराब और मणिपुर में 73 लाख रुपये मूल्य की 74,495 लीटर शराब जब्त की गई।

पांच राज्यों से जब्त किए गये 575.39 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थों में भी पंजाब सबसे आगे है। पंजाब में 376.19 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किये गये। चुनाव आयोग ने पांच राज्यों से 154.52 करोड़ रुपये नकद, 117.44 करोड़ रुपये की कीमती धातु और 106.52 करोड़ रुपये के मुफ्त उपहार भी जब्त किए। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावउत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022गोवा विधानसभा चुनाव 2022मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए