हिमाचल में कांग्रेस अकेले दम पर बहुमत की ओर, प्रदेश में राहुल गांधी ने नहीं की थी एक भी चुनावी सभा, प्रियंका गांधी ने किया था प्रचार

By मनाली रस्तोगी | Published: December 8, 2022 12:44 PM2022-12-08T12:44:55+5:302022-12-08T12:50:21+5:30

हिमाचल प्रदेश में प्रियंका गांधी वाड्रा, भूपेश बघेल, सचिन पायलट और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जमकर रैलियां कीं।

Congress single-handedly towards majority in Himachal Rahul Gandhi did not hold a single election meeting in state Priyanka Gandhi campaigned | हिमाचल में कांग्रेस अकेले दम पर बहुमत की ओर, प्रदेश में राहुल गांधी ने नहीं की थी एक भी चुनावी सभा, प्रियंका गांधी ने किया था प्रचार

हिमाचल में कांग्रेस अकेले दम पर बहुमत की ओर, प्रदेश में राहुल गांधी ने नहीं की थी एक भी चुनावी सभा, प्रियंका गांधी ने किया था प्रचार

Highlightsहिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को मतगणना जारी है।हिमाचल में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है तो वहीं गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगे है।राहुल गांधी ने हिमाचल में एक भी चुनावी रैली नहीं की।

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को मतगणना जारी है। जहां हिमाचल में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है तो वहीं गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगे है। इस बीच दोनों राज्यों के लिए राजनीतिक पार्टियों द्वारा किए गए प्रचार की बात करें तो भाजपा के बड़े-बड़े चेहरों ने जमकर प्रचार-प्रसार किया। हालांकि, राहुल गांधी की बात करें तो उन्होंने हिमाचल में एक भी चुनावी रैली नहीं की। 

हिमाचल प्रदेश में प्रियंका गांधी वाड्रा, भूपेश बघेल, सचिन पायलट और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जमकर रैलियां कीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका ने भी हिमाचल में 5 से ज्यादा रैलियों को संबोधित नहीं किया। वहीं, राहुल गांधी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करते हुए नजर आए। राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा से ब्रेक लेते हुए सूरत और राजकोट में जनसभा को संबोधित किया था। 

फिलहाल, आज दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने हैं, जिसके लिए मतगणना जारी है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, दोपहर 12:30 बजे तक गुजरात में भाजपा 153 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि कांग्रेस 18 सीटों पर आगे है। वहीं, हिमाचल की बात करें तो यहां कांग्रेस 39 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और भाजपा 25 सीटों पर आगे है। 

Web Title: Congress single-handedly towards majority in Himachal Rahul Gandhi did not hold a single election meeting in state Priyanka Gandhi campaigned

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे