लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2022: निर्वाचन आयोग ने दी राहत, मतगणना के बाद विजय जुलूस निकालने पर लगे प्रतिबंध को हटाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2022 13:19 IST

Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए निर्वाचन आयोग ने विजय जुलूस निकालने समेत चुनाव से जुड़े कई पहलुओं पर पाबंदी लगाई थी।

Open in App
ठळक मुद्देजिला प्रशासन द्वारा लागू एहतियाती कदमों से संबंधित होगी।विजय जुलूस निकालने पर लगे प्रतिबंध को बृहस्पतिवार को हटा दिया।

Assembly Elections 2022: निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद विजय जुलूस निकालने पर लगे प्रतिबंध को बृहस्पतिवार को हटा दिया।

आयोग ने एक बयान में कहा कि जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं, वहां कोविड-19 महामारी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह फैसला किया गया है कि मतगणना के दौरान और बाद में विजय जुलूस निकालने से संबंधित दिशानिर्देशों में राहत दी जाए और विजय जुलूस निकालने पर लगा प्रतिबंध पूरी तरह हटा लिया जाए। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए निर्वाचन आयोग ने विजय जुलूस निकालने समेत चुनाव से जुड़े कई पहलुओं पर पाबंदी लगाई थी।

बयान में कहा गया है, ‘‘कोविड से जुड़े हालात में सुधार होने के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य सरकारों के साथ विचार-विमर्श करते हुए चुनाव के संदर्भ में नियमों में धीरे-धीरे ढील दी है।’’ आयोग ने कहा कि नियमों में ढील राज्य आपदा प्रबंधन संस्थाओं के दिशानिर्देशों और जिला प्रशासन द्वारा लागू एहतियाती कदमों से संबंधित होगी। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावउत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावगोवा विधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos