लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2022: यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं, अमित शाह बोले-पंजाब में स्थिति मजबूत होगी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 5, 2022 19:23 IST

Assembly Elections 2022: उत्तराखंड में एक भी भ्रष्टाचार के आरोप के बगैर पूरे पांच साल भाजपा की सरकार चली है। वन रैंक-वन पेंशन की उपलब्धि उत्तराखंड के रिटायर्ड सैनिकों के घर-घर तक पहुंची है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकतंत्र में एक ऐतिहासिक उदाहरण हमने उत्तर प्रदेश के प्रचार में देखा है।पंजाब का सवाल है। वहां पहली बार हम 65 सीटों से ज्यादा पर लड़ रहे हैं।हमें सकारात्मक जन समर्थन मिला है और उम्मीदों से ज्यादा अच्छा नतीजा हम वहां लाएंगे।

Assembly Elections 2022: दिल्ली में भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने कहा कि हमने कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया और एक अच्छा प्रभावी चुनाव प्रचार करने की कोशिश की। मैं जनता को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गोवा और मणिपुर की जनता ने बहुमत के साथ हमारी सरकार को वापस लाने का फैसला किया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहली बार लोकतंत्र नीचे तक पनपता दिखाई दे रहा है। जातिवाद, परिवारवार, तुष्टिकरण, इन तीनों नासूरों से मुक्त करके आज हम उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र को पहली बार पनपते हुए देख रहे हैं।

लगभग साढ़े 7 साल से देश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने देश के लोगों को इस बात का एहसास दिलाया है कि कोई चुनी हुई सरकार उनके जीवन स्तर को उठाना चाहती है।

बूथ स्तर से लेकर प्रधानमंत्री जी और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी तक सभी कार्यकर्ता एक ही लय और गति के साथ एक ही दिशा में अलग अलग माध्यम से जनसंपर्क करते हैं। आजाद भारत के इतिहास में इस चुनाव में एक थोड़े नए और विचित्र प्रकार का प्रचार अभियान रहा।

शाह ने शनिवार को दावा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी शानदार प्रदर्शन करेगी और उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में फिर से सत्ता में वापसी करेगी जबकि पंजाब में अपनी स्थिति मजबूत करेगी। पार्टी ने यह भी दावा किया कि और उसे चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का लाभ मिला है।

पांच राज्यों के चुनाव में आखिरी दौर का प्रचार समाप्त होने के बाद पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि भाजपा ने वैज्ञानिक चुनाव अभियान चलाया और इसमें बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व तक ने सभी ने योगदान दिया। उन्होंने कहा, "मैं निश्चित तौर पर कह सकता हूं कि पांच राज्यों की जनता ने भाजपा को अनुकूल प्रतिसाद दिया है।

चार राज्यों में जहां भाजपा सत्ता में हैं, वहां भाजपा फिर से वापसी करेगी और पंजाब में हमारी स्थिति मजबूत होगी।" शाह ने कहा कि पांचों राज्यों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता आजाद भारत के किसी भी प्रधानमंत्री की लोकप्रियता से कहीं अधिक ऊपर दिखाई पड़ी और इसका सीधा फायदा भाजपा को इस चुनाव में हो रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी और उसे किसी अन्य दल के समर्थन की जरूरत नहीं पड़ेगी। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी दावा किया कि पांच में चार राज्यों में भाजपा सत्ता में वापसी करेगी।

उन्होंने कहा कि चारों राज्यों में अच्छे बहुमत से जीतकर भाजपा अपनी सरकार बनेगी और पंजाब में उसे जनता की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। नड्डा ने कहा कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का सशक्तीकरण इस चुनाव में प्रमुख मुद्दा रहा और जनता में इसका सकारात्मक प्रभाव भी दिखा। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावउत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022गोवा विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावअमित शाहजेपी नड्डानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील