लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनाव: ईवीएम-वीवीपैट को लेकर फैलाई जा रही झूठी खबरों पर चुनाव आयोग सख्त, दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 18, 2019 10:01 IST

Election Commission: चुनाव आयोग ने आगामी महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के मद्देनजर ईवीएम, वीवीपैट से जुड़ी अफवाहों के खिलाफ जारी की चेतावनी

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग को मिली ईवीएम से जुड़ी झूठी खबरें फैलाने की जानकारीईवीएम, वीवीपैट से जुड़ी ये अफवाहें खासतौर पर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही हैं

चुनाव आयोग के सोशल मीडिया निगरानी सेल (SMMCC) ने इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (EVM) और VVPAT (मतदाता सत्यापन पेपर ऑडिट ट्रेल) को लेकर झूठी खबरें और अफवाहें फैलाने के खिलाफ चेतावनी जारी की है। 

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयोग ने सेल के सदस्यों को इन शिकायतों को देखने और सोशल मीडिया पर इन झूठी अफवाहों को फैलने से रोकने को कहा है। 

चुनाव आयोग सोशल मीडिया में ईवीएम से जुड़ी अफवाहों पर सख्त

चुनाव आयोग ने ये निर्देश सोशल मीडिया पर ईवीएम को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों से जुड़ी कुछ पोस्ट के आकलन के बाद दिया है।

चुनाव आयोग ने अपने नोटिफिकेश में कहा, 'इलेक्शन कमिशन सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल (SMMCC) ने पाया कि ईवीएम/वीवीपैट को लेकर नकारात्मक खबरें, झूठे संदेश, अफवाह फैलाए जा रहे हैं, खासतौर पर सोशल मीडिया (फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सऐस) पर। अगर आपको सोशल मीडिया की निगरानी करते समय ऐसी कोई भी पोस्ट नजर आए तो तुरंत ही कार्रवाई करें।' SMMCC के एक अधिकारी ने कहा कि लोग ईवीएम को लेकर अपनी राय रख सकते हैं, लेकिन उन्हें झूठी अफवाह और जानकारी नहीं फैलानी चाहिए।

उन्होंने कहा, 'इस निर्देश का मतलब है कि सेल निगरानी करे और सुनिश्चित करे कि ऐसी कोई जानकारी ऑनलाइन माध्यमों में शेयर ना की जाए।'

288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 21 अक्टूबर को होगी, जबकि मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। इन दोनों राज्यों में सत्तारूढ़ बीजेपी की नजरें सत्ता में वापसी करने पर है।

बीजेपी महाराष्ट्र में सीएम देवेंद्र फड़नवीस और हरियाणा में सीएम मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई में लगातार दूसरी बार सत्ता की वापसी की कोशिशों में जुटी है।

टॅग्स :चुनाव आयोगइलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019Haryana Assembly Election
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो