लाइव न्यूज़ :

Assembly Election Date 2024 Announcement: जेके में 18, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान, हरियाणा में 1 अक्टूबर को पड़ेंगे वोट, 4 अक्टूबर को मतगणना

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 16, 2024 15:47 IST

Assembly Election Date 2024 Announcement Live updates: हरियाणा के कुल 90 विधानसभा क्षेत्रों में 2.01 करोड़ मतदाता हैं जिनमें 95 लाख महिलाएं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देAssembly Election Date 2024 Announcement Live updates: जम्मू-कश्मीर में 90 विधानसभा सीट हैं।Assembly Election Date 2024 Announcement Live updates: 42.6 लाख महिला मतदाता हैं।Assembly Election Date 2024 Announcement Live updates: कुल 87.09 लाख मतदाता हैं।

Assembly Election Date 2024 Announcement Live updates: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होंगे। 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा। 4 अक्टूबर को मतगणना होगी। हरियाणा में 1 अक्टूबर को मतदान होगा और 4 अक्टूबर को मतगणना होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 90 विधानसभा क्षेत्रों में 42.6 लाख महिलाओं सहित कुल 87.09 लाख मतदाता हैं। कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कुल 11,838 मतदान केंद्र हैं। हरियाणा के कुल 90 विधानसभा क्षेत्रों में 2.01 करोड़ मतदाता हैं जिनमें 95 लाख महिलाएं हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "जम्मू-कश्मीर में पार्टियों ने एक और अनुरोध किया था कि उनके जो उम्मीदवार हैं, और पार्टी के पदाधिकारी हैं उन सभी को बराबर सुरक्षा मिले ऐसा ना हो किसी को कम सुरक्षा मिले। हमने इसे लेकर दिशा निर्देश दे दिए हैं कि सभी उम्मीदवारों को सुरक्षा मिले।"

राजीव कुमार ने कहा कि हरियाणा में कुल 90 निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिसमें से 73 जनरल, ST-0 और SC- 17 हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 2.01 करोड़ हैं, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1.06 करोड़, महिला मतदाताओं की संख्या 0.95 करोड़ है। जम्मू-कश्मीर में कुल 90 निर्वाचन क्षेत्र हैं। 74 जनरल, 9 ST और 7 SC हैं। मतदाताओं की संख्या कुल 87.09 लाख हैं, जिसमें 44.46 लाख पुरुष और 42.62 लाख महिला मतदाता होंगे। जम्मू-कश्मीर में युवा मतदाताओं की संख्या 20 लाख है।

टॅग्स :चुनाव आयोगजम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो