लाइव न्यूज़ :

तीन राज्यों में विजयी पताका फहराने के बाद कांग्रेस पटरी पर लौटी, 2019 लोक सभा चुनाव होगा BJP बनाम अन्य! 

By भाषा | Updated: December 12, 2018 21:53 IST

राजस्थान और मध्यप्रदेश में सामान्य बहुमत से पार्टी का थोड़ा ही पीछे रह जाना रेखांकित करता है कि अन्य दलों को अपने साथ लाना उसके लिए अब भी महत्वपूर्ण है।

Open in App

छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश में कांग्रेस की चुनावी सफलता के बावजूद राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि अभी उसे भाजपा के खिलाफ मजबूत गठबंधन बनाने और राज्यों में अपने संगठन को सशक्त करने की दोहरी चुनौती से पार पाना है।

इन राज्यों में चुनावी लाभ से उत्साहित कांग्रेस अब पंजाब, कर्नाटक और पुडुचेरी समेत छह राज्यों में सत्तासीन है लेकिन उसके समक्ष असली चुनौती 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को पराजित करना है। इस संबंध में व्यापक तौर पर महसूस किया जा रहा है कि उसे अन्य विपक्षी दलों की मदद की जरुरत होगी।

फिलहाल छत्तीसगढ़ में जबरदस्त जीत और राजस्थान एवं मध्यप्रदेश में भाजपा को किनारे धकेलकर कांग्रेस ने अपनी चुनावी गिरावट की दिशा पलट दी है और उसने 2019 के चुनाव की अपनी तैयारी का संकेत दे दिया है। 2019 आम चुनाव भाजपा बनाम अन्य सभी होने की उम्मीद है।

राजस्थान और मध्यप्रदेश में सामान्य बहुमत से पार्टी का थोड़ा ही पीछे रह जाना रेखांकित करता है कि अन्य दलों को अपने साथ लाना उसके लिए अब भी महत्वपूर्ण है।

तेदेपा के साथ गठजोड़ करने के बावजूद तेलंगाना में करारी हार से पार्टी के अंदरुनी संगठन की कमियां सामने आयी है। तेलंगाना में क्षेत्रीय ताकतों की जीत और मिजोरम के भी हाथ से निकल जाने से राजनीतिक रुप से विविधता भरे इस लोकतंत्र में गैर भाजपा और गैर कांग्रेस दलों का महत्व सामने आता है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 2019 में भाजपा को चुनौती देने के लिए कामकाजी गैर भाजपा गठबंधन की प्रासंगिकता के प्रति सजग जान पड़ते हैं और उन्होंने पार्टी की जीत पर अपने भाषण में कहा कि मजबूती के साथ उभरी कांग्रेस और विपक्ष, भाजपा को हराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।

टॅग्स :विधानसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर