लाइव न्यूज़ :

Assembly election 2023: त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा में 60-60 सीटें, बहुमत के लिए 31 का आंकड़ा, जानें नए मतदाताओं की संख्या

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 18, 2023 18:05 IST

Assembly election 2023: सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में संयुक्त रूप से 62.8 लाख से अधिक मतदाता हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे31,700 विकलांग मतदाता शामिल हैं।31.47 लाख महिला मतदाता हैं।80+ मतदाता की संख्या 97,000 हैं।

नई दिल्लीः त्रिपुरा के आगामी विधानसभा चुनाव के तहत 16 फरवरी को मतदान होगा जबकि मेघालय और नगालैंड में एक ही दिन 27 फरवरी को मत डाले जाएंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों के चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखों की घोषणा की।

तीनों राज्यों की विधानसभाओं में 60-60 सीटें हैं। बहुमत के लिए 31 का आंकड़ा होना जरूरी है। सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में संयुक्त रूप से 62.8 लाख से अधिक मतदाता हैं। 31.47 लाख महिला मतदाता, 80+ मतदाता की संख्या 97,000 हैं और 31,700 विकलांग मतदाता शामिल हैं।

3 राज्यों में चुनाव में भाग लेने के लिए 1.76 लाख से अधिक पहली बार वोट डालेंगे पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में इस साल सबसे पहले विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। त्रिपुरा में जहां भाजपा की सरकार है, वहीं नगालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी सत्ता में है। मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) की सरकार है।

एनपीपी पूर्वोत्तर की एकमात्र पार्टी है जिसे राष्ट्रीय दल के तौर पर मान्यता हासिल है। त्रिपुरा के आगामी विधानसभा चुनाव के तहत 16 फरवरी को मतदान होगा जबकि मेघालय और नगालैंड में एक ही दिन 27 फरवरी को मत डाले जाएंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों के चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखों की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि तीनों राज्यों में मतगणना दो मार्च को होगी। चुनाव के तारीखों की घोषणा के साथ ही तीनों राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई। नगालैंड विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च को समाप्त हो रहा है, वहीं मेघालय और त्रिपुरा की विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमश: 15 और 22 मार्च को समाप्त हो रहा है।

टॅग्स :चुनाव आयोगमेघालयनागालैंडत्रिपुराBJPकांग्रेसमेघालय विधानसभा चुनाव 2023नगालैंड विधानसभा चुनाव 2023त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत