लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2022: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव, आचार संहिता लागू, जानें किस राज्य में क्या है सीटों की संख्या

By विशाल कुमार | Updated: January 8, 2022 16:10 IST

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा बस कुछ ही देर में करने वाली है। ये पांच राज्य उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा, चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप कुमार पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरु कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्दे404 विधावसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई को समाप्त हो जायेगा।117 विधानसभा सीटों वाले पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 27 मार्च 2022 को समाप्त हो रहा है।70 विधानसभा सीटों वाले उत्तराखंड विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च को समाप्त हो रहा है।

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी। ये पांच राज्य उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा, चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप कुमार पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू कर दी है।

मुख्य चुनाव आयुक्त कोविड को लेकर नए और बेहद सख्त दिशानिर्देशों का ऐलान कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश:

403 विधानसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 312 सीटों पर जीत हासिल हुई थी जबकि समाजवादी पार्टी गठबन्धन को 47 सीटें और बसपा को 19 सीटों से संतोष करना पड़ा था। कांग्रेस के खाते सात सीटें आई थीं।

साल 2017 में 4 जनवरी को चुनाव की घोषणा हुई थी. 11 फरवरी से 8 मार्च तक सात चरणों में वोटिंग हुई थी. 11 मार्च को नतीजे आये थे. 19 मार्च को योगी आदित्यनाथ ने सीएम पद की शपथ ली थी। 15 मई को विधानसभा की पहली बैठक हुई थी. इस तरह इस साल 14 मई को विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो जायेगा।

पंजाब:

117 विधानसभा सीटों वाले पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 27 मार्च 2022 को समाप्त हो रहा है। फरवरी 2017 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अकाली दल और भाजपा के सत्ताधारी गठबंधन को हराते हुए 77 सीटों पर जीत हासिल की थी।

वहीं, पहली बार पंजाब विधानसभा चुनाव में उतरी आम आदमी पार्टी ने सबको चौंकाते हुए 20 सीटों पर जीत हासिल की और मुख्य विपक्षी पार्टी बन गई. जबकि अकाली दल को 15 और भाजपा को तीन सीटों पर जीत मिली थी।

हालांकि, पंजाब में इस बार समीकरण पूरी तरह से बदल गए हैं क्योंकि कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह अब अपनी पार्टी बनाकर भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, अकाली दल और बसपा एक साथ आ गए हैं जबकि आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव में उतर रही है।

वहीं, सत्ताधारी कांग्रेस के अंदर सबकुछ ठीक नहीं है क्योंकि पार्टी के दलित चेहरे चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाए जाने से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और सुनील जाखड़ का गुट खुश नहीं है. सिद्धू खुद मुख्यमंत्री बनना चाहते थे।

उत्तराखंड

70 विधानसभा सीटों वाले उत्तराखंड विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च 2022 को समाप्त हो रहा है। साल 2017 में भाजपा को 57, कांग्रेस 11 और अन्य को दो सीटें मिली थीं। इस बार भाजपा और कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी भी अपनी किस्मत आजमा रही है और किसी बड़े उलटफेर से इनकार नहीं किया जा सकता है।

गोवा:

40 सीटों वाले गोवा विधावसभा का कार्यकाल 15 मार्च को समाप्त हो रहा है। साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 17 जबकि भाजपा को 13 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. कम सीटें होने के बावजूद भाजपा निर्दलीय विधायकों के दम पर सरकार बना ली थी।

2017 में आम आदमी पार्टी अपना खाता नहीं खोल पाई थी और इस बार वह एक बार फिर गोवा में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी बेहद आक्रामक तरीके से गोवा चुनाव में उतरी है और वह कांग्रेस पर जोरदार हमले कर रही है।

मणिपुर:

60 सीटों वाले मणिपुर के विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च को समाप्त हो रहा है। साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 28, भाजपा को 21 और अन्य को 11 सीटों पर जीत मिली थी। बहुमत के लिए 31 सीटें चाहिए होती हैं।

चुनाव में नेशनल पीपल्स पार्टी और नगा पीपल्स फ्रंट को चार-चार और लोजपा, टीएमसी को एक-एक सीट मिली थी। गोवा की तरह ही कम सीटें मिलने के बावजूद भाजपा ने स्थानीय दलों के साथ गठबंधन करके एन. बीरे सिंह के नेतृत्व में अपनी सरकार बनाई थी।

टॅग्स :विधानसभा चुनावउत्तर प्रदेशपंजाबउत्तराखण्डगोवामणिपुरचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो