लाइव न्यूज़ :

राहतः पूरी क्षमता के साथ राजनीतिक दलों को रोड शो की अनुमति; बैठकों, रैलियों के लिए हटाई गई पाबंदी

By अनिल शर्मा | Updated: February 23, 2022 07:37 IST

चुनाव आयोग ने कहा कि उम्मीदवारों को जिला अधिकारियों की पूर्व अनुमति और एसडीएमए नियमों के अधीन रोड शो की अनुमति दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग ने उम्मीदवारों की बैठकों, रैलियों, रोड शो के लिए  50% क्षमता की पाबंदी को अब हटा दिया गया हैआयोग ने कहा कि जिला अधिकारियों की पूर्व अनुमति और एसडीएमए को सूचना देकर रोड शो कर सकते हैंचुनाव आयोग के इस फैसले से राजनीतिक दलों को बड़ी राहत मिली है

 नई दिल्लीः देश में कोरोना के कम होते दैनिक मामलों के मद्देनजर चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को राहत दी है। अब राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों की बैठकों, रैलियों, रोड शो के लिए  50% क्षमता की पाबंदी को अब हटा दिया गया है।

चुनाव आयोग ने कहा कि उम्मीदवारों को जिला अधिकारियों की पूर्व अनुमति और एसडीएमए नियमों के अधीन रोड शो की अनुमति दी जाएगी। हालांकि आयोग ने यह भी कहा कि चुनाव प्रचार से संबंधित अन्य मौजूदा प्रावधान जारी रहेंगे। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने चुनाव वाले राज्यों में सार्वजनिक रैलियों और रोड शो पर पहले 15 जनवरी तक प्रतिबंध लगाया था। बाद में इसे 22 जनवरी तक बढ़ा दिया था।

कोरोना के मामलों को देखते हुए चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को डिजिटल तरीके से चुनाव प्रचार करने यानी वर्चुअल रैली और मोबाई के जरिए प्रचार की अनुमति दे रखी थी। फिजिकल प्रचार के पारंपरिक साधनों का इस्तेमाल कम से कम करने को कहा था। अब राजनीतिक दलों को पूरी क्षमता के साथ रैल, रोड शो करने की अनुमति दे दी गई है।

इससे पहले रविवार को चुनाव आयोग ने स्टार प्रचारकों की संख्या पर से भी पाबंदी हटा दी थी। आयोग ने स्टार प्रचारकों की संख्या को बहाल कर दिया था। सभी राष्ट्रीय और राज्य पार्टियों का दर्जा पाए राजनीतिक दलों को 40 स्टार प्रचारकों को चुनावी अभियान में उतारने की अनुमति दी थी। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारततृणमूल कांग्रेस कार्यालय में कैरम खेल रहे थे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के तीन कर्मी, निर्वाचन आयोग ने किया निलंबित

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष