लाइव न्यूज़ :

Assembly Election 2022: 14 मई को समाप्त हो रहा है यूपी विधानसभा का कार्यकाल, जानें उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और पंजाब का हाल, यहां जानें आंकड़े

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 10, 2022 16:38 IST

Assembly Election 2022: अगले दो महीनों में कुल 690 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा, जिसमें अधिकतम यूपी (403 सीटें) के बाद पंजाब (117), उत्तराखंड (70), मणिपुर (60) और गोवा (40) होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देओमीक्रोन को देखते हुए डिजिटल माध्यमों से चुनाव प्रचार पर जोर दिया।रैली या फिर नुक्कड़ सभाओं जैसे आयोजन 15 जनवरी तक नहीं कर सकेगा।आम आदमी पार्टी भी वहां एक प्रमुख प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभर रही है।

Assembly Election 2022: निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। उत्तर प्रदेश में सात चरण में वोट डाले जाएंगे। उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को वोट पड़ेंगे। मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा।

उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई को पूरा हो रहा है, जबकि उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च को समाप्त हो रहा है। गोवा विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च और मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च को समाप्त हो रहा है।

उत्तर प्रदेश में इसकी शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। पांचों राज्यों में मतदान संपन्न होने के बाद 10 मार्च को मतगणना होगी। आयोग की इस घोषणा के साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब और गोवा में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गयी।

आयोग ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर की पार्टियों के स्टार प्रचारकों की सूची को भी 40 से घटाकर 30 कर दिया है। छोटे और गैर पंजीकृत दलों के लिए स्टार प्रचारकों की संख्या अब 20 की जगह 15 होगी। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण में 58 सीटों पर, 14 फरवरी को दूसरे चरण में 55 सीटों पर, 20 फरवरी को तीसरे चरण में 59 सीटों पर, 23 फरवरी को चौथे चरण में 60 सीटों पर, 27 फरवरी को पांचवें चरण में 60 सीटों पर, तीन मार्च को छठे चरण में 57 सीटों पर और सात मार्च को सातवें चरण में 54 सीटों पर मतदान होगा।

नए साल के शुरुआती महीनों में होने वाले इन विधानसभा चुनावों के दौरान सभी पांच राज्यों की कुल 690 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जिसमें 18.34 करोड़ से अधिक लोग भागीदारी कर सकेंगे। इन 18.34 करोड़ मतदाताओं में से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं। इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा 2,15,368 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। कुल 690 निर्वाचन क्षेत्रों में से 133 सीटें अनुसूचित जातियों और 23 अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित हैं।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावपंजाब विधानसभा चुनावमणिपुरगोवाउत्तराखण्डकांग्रेसBJPनरेंद्र मोदीचुनाव आयोगगोवा विधानसभा चुनाव 2022मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब