लाइव न्यूज़ :

Assembly bypolls Election Results 2024 LIVE: कांग्रेस 5, टीएमसी 4 और भाजपा, आप, डीएमके और जदयू 1-1 सीट पर आगे, देखें लाइव अपडेट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 13, 2024 11:15 IST

Assembly bypolls Election Results 2024 LIVE: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर कांगड़ा जिले के देहरा से चुनाव लड़ रही हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देAssembly bypolls Election Results 2024 LIVE: कुछ विधायक के इस्तीफा देने के बाद चुनाव हुए थे।Assembly bypolls Election Results 2024 LIVE: कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है।Assembly bypolls Election Results 2024 LIVE: कांग्रेस ने कभी भी इस सीट पर जीत हासिल नहीं की है।

Assembly bypolls Election Results 2024 LIVE: भारत के सात राज्यों की कुल 13 सीटों पर वोटों की गिनती आज (13 जुलाई) शुरू हो गई। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद पहली चुनावी लड़ाई है। नतीजों का राज्य के सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के राजनीतिक भाग्य पर असर पड़ने की संभावना है। निधन के कारण खाली हुई सीटों को भरने के लिए पश्चिम बंगाल (4 सीटें), हिमाचल प्रदेश (3 सीटें), उत्तराखंड (2 सीटें), मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार और पंजाब (प्रत्येक 1 सीट) में उपचुनाव हुए थे। कुछ विधायक के इस्तीफा देने के बाद चुनाव हुए थे।

विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव: 13 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस 5 सीटों पर आगे है। टीएमसी 4 सीटों पर आगे है। बीजेपी, डीएमके, आप और जेडीयू एक-एक सीट पर आगे है। हिमाचल प्रदेश की देहरा, नालागढ़ सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर और मध्य प्रदेश की अवरवारा सीट पर भी कांग्रेस आगे चल रही है।

पश्चिम बंगाल की रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला सीटों पर टीएमसी आगे चल रही है। पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट पर AAP आगे चल रही है। बिहार की रुपौली सीट पर जेडीयू आगे चल रही है। हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट पर बीजेपी आगे चल रही है। तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट पर डीएमके आगे चल रही है

हिमाचल प्रदेश में जहां मौजूदा निर्दलीय सदस्यों के इस्तीफे के कारण उपचुनाव जरूरी हो गया था, जो बाद में भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर कांगड़ा जिले के देहरा से चुनाव लड़ रही हैं। 

कांग्रेस ने कभी भी इस सीट पर जीत हासिल नहीं की है। मुख्यमंत्री ने भाजपा उम्मीदवार होशियार सिंह के खिलाफ मैदान में उतरे कमलेश ठाकुर की जीत सुनिश्चित करने के लिए दो अन्य सीटों की तुलना में देहरा में आक्रामक प्रचार किया।

टॅग्स :उपचुनावहिमाचल प्रदेशउत्तराखण्डBJPकांग्रेसटीएमसीपश्चिम बंगालतमिलनाडुबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप