लाइव न्यूज़ :

4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के मतदान शुरू, जानें कौन आगे, कौन पीछे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 19, 2025 09:56 IST

Assembly Bypolls 2025: विसावदर उपचुनाव के लिए भाजपा ने किरीट पटेल को उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस ने नितिन रणपरिया को मैदान में उतारा है।

Open in App

Assembly Bypolls 2025: पंजाब, पश्चिम बंगाल, गुजरात और केरल में विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार चुनाव हो रहे हैं जिसमें सभी पार्टियां जीत की उम्मीद कर रही है। गुजरात में विसावदर और कडी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए के लिए 19 जून की सुबह से मतदान जारी है। इन सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे समाप्त होगा।

गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने बताया कि राज्य सरकार ने मतदान के लिए बृहस्पतिवार को दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में 294 मतदान केंद्रों पर ‘इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन’ (ईवीएम) के जरिए वोट डाले जा रहे है।

वहीं,  पंजाब में लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान बृहस्पतिवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गया। अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा। मतगणना 23 जून को होगी। 

यह सीट आम आदमी पार्टी (आप) विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के जनवरी में निधन के बाद खाली हो गई। लुधियाना पश्चिम क्षेत्र में कई दलों के बीच टक्कर है। प्रमुख राजनीतिक दल ‘आप’, कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) एक-दूसरे को मात देने के प्रयास में जुटे हैं। 

बात करें पश्चिम बंगाल की तो नादिया जिले में कालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया। उपचुनाव के लिए केंद्रीय बलों की 14 कंपनी को तैनात किया गया है। मतदान शाम पांच बजे समाप्त होगा। तृणमूल कांग्रेस के विधायक नसीरुद्दीन अहमद का फरवरी में अचानक निधन होने के कारण इस सीट पर उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी।

उनकी बेटी अलीफा तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आशीष घोष को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार काबिल उद्दीन शेख को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का समर्थन प्राप्त है। उपचुनाव में तृणमूल, भाजपा और कांग्रेस-वाम गठबंधन के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है।

केरल में नीलांबुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान बृहस्पतिवार सुबह सात बजे शुरू हो गया। केंद्रीय सुरक्षा बलों और पुलिस की तैनाती सहित कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। ‘वेबकास्टिंग’ के जरिए उपचुनाव प्रक्रिया पर सीधे नजर रखी जा रही है। उपचुनाव के लिए 263 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां सुबह से ही मतदाता पहुंचने लगे। इस निर्वाचन क्षेत्र के 2.32 लाख से अधिक लोग मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए पात्र हैं।

वे 10 उम्मीदवारों में से अपने प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे। इन 10 उम्मीदवारों में से प्रमुख दावेदार सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) उम्मीदवार एम स्वराज, कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के आर्यदान शौकत, तृणमूल कांग्रेस की राज्य इकाई के संयोजक एवं निर्दलीय उम्मीदवार पी वी अनवर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मोहन जॉर्ज हैं।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और उनके करीबी सहयोगियों के खिलाफ आरोप लगाने के बाद अनवर ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत एलडीएफ से नाता तोड़ते हुए इस निर्वाचन क्षेत्र के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद उपचुनाव की जरूरत पड़ी। अंतिम मतदाता सूची में 1,13,613 पुरुष, 1,18,760 महिलाएं और आठ ‘ट्रांसजेंडर’ व्यक्ति शामिल हैं। कुल मतदाताओं में से 7,787 मतदाता पहली बार मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। 

टॅग्स :उपचुनावविधानसभा चुनावपंजाबकेरलपश्चिम बंगालगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार