लाइव न्यूज़ :

Assembly byelection 2024: कांग्रेस और निर्दलीय सहारे बाजी मारेंगे!, भाजपा ने पूर्व विधायक पर खेला दांव, 4 सीट पर प्रत्याशी घोषित, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 14, 2024 13:09 IST

Assembly byelection 2024: कांग्रेस नेता कमलनाथ के करीबी समझे जाने वाले कमलेश शाह ने 29 मार्च को कांग्रेस एवं विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गये थे। 

Open in App
ठळक मुद्देआगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए उनकी मौजूदा सीट से टिकट दिया है।आशीष शर्मा (हमीरपुर), होशियार सिंह (देहरा) और के एल ठाकुर (नालागढ़) के नाम शामिल हैं।तीनों सीट पर उपचुनाव 10 जुलाई को होंगे।

Assembly byelection 2024: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवारा विधानसभा सीट (एसटी) पर 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कमलेश शाह को अपना प्रत्याशी घोषित किया। शाह ने लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने के लिए अमरवारा के विधायक पद से इस्तीफा दिया था। फलस्वरूप अमरवारा विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। कांग्रेस नेता कमलनाथ के करीबी समझे जाने वाले शाह ने 29 मार्च को कांग्रेस पार्टी एवं विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और बाद में भाजपा में शामिल हो गये थे। 

हिमाचल प्रदेश उपचुनाव: भाजपा ने तीनों पूर्व निर्दलीय विधायकों को उनके मौजूदा क्षेत्रों से टिकट दिया

भारतीय जनता पार्टी (भाजप) ने विधानसभा से इस्तीफा देने वाले तीन पूर्व निर्दलीय विधायकों को आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए उनकी मौजूदा सीट से टिकट दिया है। इस साल के शुरू में राज्यसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने के बाद ये निर्दलीय विधायक उसमें शामिल हो गए थे, लेकिन उन्होंने बाद में विधासनभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

भाजपा उम्मीदवारों की बृहस्पतिवार को जारी सूची में आशीष शर्मा (हमीरपुर), होशियार सिंह (देहरा) और के एल ठाकुर (नालागढ़) के नाम शामिल हैं। इन तीनों सीट पर उपचुनाव 10 जुलाई को होंगे। इन तीन निर्दलीय विधायकों ने छह कांग्रेसी बागियों के साथ मिलकर 27 फरवरी को हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन के पक्ष में मतदान किया था। महाजन चुनाव जीत गए। इन विधायकों ने 22 मार्च को सदन से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उनके इस्तीफे तीन जून को स्वीकार किए थे।

टॅग्स :उपचुनावहिमाचल प्रदेशMadhya Pradeshकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?