लाइव न्यूज़ :

विधानसभा उपचुनावः देगलुर, हुजुराबाद और तुइरियाल में 30 अक्टूबर को मतदान, बीजेपी ने प्रत्याशी घोषित किए, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2021 16:56 IST

Assembly by-elections: भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने देगलुर से सुभाष सावने, हुजुराबाद से एटेला राजेंद्र और तुइरियाल से के लालदीनथारा को उम्मीदवार बनाए जाने को हरी झंडी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देतीनों सीटों पर 30 अक्टूबर को मतदान होना है।नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख आठ अक्टूबर है।11 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को महाराष्ट्र की देगलुर, तेलंगाना की हुजुराबाद और मिजोरम की तुइरियाल विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।

 

 

पार्टी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने देगलुर से सुभाष सावने, हुजुराबाद से एटेला राजेंद्र और तुइरियाल से के लालदीनथारा को उम्मीदवार बनाए जाने को हरी झंडी दी है। इन तीनों सीटों पर 30 अक्टूबर को मतदान होना है। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख आठ अक्टूबर है, जबकि 11 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 13 अक्टूबर को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। वोटों की गिनती दो नवंबर को होगी।

महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा क्षेत्र के देगलुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सावने शिवसेना के पूर्व विधायक हैं। यह सीट कांग्रेस के विधायक रावसाहेब अंतारपुरकर के निधन से खाली हुई है। वह कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे। तेलंगाना की हुजुराबाद विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार एटेला राजेंद्र वहां की सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की सरकार में मंत्री थे।

जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोपों के चलते मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने राजेंद्र को मंत्रिमंडल से निकाल दिया था, जिसके बाद उन्होंने जून में इस्तीफा दे दिया था। तभी से यह सीट रिक्त है। पिछले दिनों राजेंद्र भाजपा में शामिल हो गए थे। मिजोरम की तुइरियाल विधानसभा सीट पर सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) और कांग्रेस ने पहले ही अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

एमएनएफ ने के. लालदावंगलियाना को मैदान में उतारने का फैसला किया है, जबकि कांग्रेस ने पार्टी के नेता और पूर्व विधायक चालरोसंगा राल्ते को आगामी उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के रूप में नामित किया है।

उपचुनाव में उम्मीदवार उतारने को लेकर भाजपा में दुविधा थी, लेकिन अब उसने लालदीनथारा को उम्मीदवार बनाया है। तुइरियाल विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के विधायक एंड्रयू एच थंगलियाना के निधन के कारण कराना जरूरी हो गया था। थंगलियाना का निधन 17 अगस्त को हुआ था। 

टॅग्स :उपचुनावतेलंगानाBJPचुनाव आयोगमहाराष्ट्रमिज़ोरम चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए