लाइव न्यूज़ :

Assembly elections: दोहपर एक बजे तक कुढ़नी में 37, सरदारशहर में 36, रामपुर में 19 और खतौली में 33.20 प्रतिशत मतदान, देखें आंकड़े

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 5, 2022 14:49 IST

Assembly elections 2022: बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जबकि राजस्थान में यह सुबह आठ बजे शुरू हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देकड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है।उपचुनाव को लेकर निर्वाचन अधिकारियों ने व्यापक इंतजाम किए हैं। भाजपा और सपा-राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है।

Assembly elections 2022: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट और पांच राज्यों की छह विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। उत्तर प्रदेश में रामपुर सदर और खतौली, ओडिशा में पदमपुर, राजस्थान में सरदारशहर, बिहार में कुढ़नी और छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है।

कुढ़नी (बिहार) में 37%, पदमपुर (ओडिशा) में 46.96%, सरदाशहर (राजस्थान) में 36.68%, रामपुर (यूपी) में 19.01%, खतौली में 33.20% और भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़) में 50.83% मतदान हुआ है। यह आंकड़े दोपहर एक बजे का है। मैनपुरी में समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है।

उत्तर प्रदेश की एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए सोमवार दोपहर एक बजे तक मैनपुरी संसदीय सीट में करीब 31.64 प्रतिशत, खतौली में करीब 33.20 और रामपुर में लगभग 19.01 फीसद मत पड़े। इन उपचुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) एवं राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस ने इन उपचुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं उतारे। राज्य निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर एक बजे तक मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में औसतन 31.64प्रतिशत, खतौली में औसतन 33.20 प्रतिशत तथा रामपुर में 19.01 प्रतिशत मत पड़े हैं। उपचुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा। परिणामों की घोषणा आगामी आठ दिसंबर को की जाएगी।

यह सीट सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण खाली हुई है। बिहार विधानसभा की कुढ़नी सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार अपराह्न एक बजे तक 37 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। निर्वाचन कार्यालय ने बताया कि इस सीट पर चुनाव सुबह सात बजे शुरू हुआ था और अपराह्न एक बजे तक 37 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।

कुढ़नी सीट के इस उपचुनाव में कुल 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनमें पांच निर्दलीय प्रत्याशी हैं। उनके भाग्य का फैसला 3,11,728 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा और विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी केदार गुप्ता के बीच माना जा रहा है।

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के गुप्ता राष्टीय जनता दल के अनिल कुमार सहनी से केवल 700 से अधिक मतों से हार गए थे। इस सीट पर उपचुनाव सहनी की अयोग्यता के बाद जरूरी हो गया था, जिन्हें धोखाधड़ी के एक मामले में दोषी ठहराया गया है और तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई है।

बिहार उपचुनाव: 105 वर्षीय मतदाता वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचा

बिहार विधानसभा की कुढनी सीट के उपचुनाव के लिए सोमवार को जारी मतदान के दौरान 105 वर्षीय दीपा मांझी मताधिकार का इस्तेमाल करने अपने निर्धारित मतदान केंद्र पहुंचे। मांझी उम्र के इस पड़ाव पर सीधे खड़े हो पाने की भी स्थिति में नहीं हैं, इसके बावजूद वह लाठी के सहारे मतदान करने पहुंचे। उन्होंने कहा, "मैं बहुत बूढ़ा हो गया हूं। यह मेरे लिए वोट डालने का आखिरी मौका हो सकता है।’’

मांझी किसी वैध पहचान पत्र के बिना मतदान केंद्र पहुंचे थे और जब वह इसे लेने घर गए, तो कुछ ही लोगों को उम्मीद थी कि वह वापस आएंगे, लेकिन वह करीब आधे घंटे बाद अपना आधार कार्ड लेकर फिर से मतदान केंद्र पहुंचे। मतदान केंद्र पर एक सुरक्षाकर्मी मांझी की सहायता के लिए तुरंत आगे आया और उन्हें मताधिकार का इस्तेमाल करने में मदद की।

टॅग्स :उपचुनावचुनाव आयोगउत्तर प्रदेशबिहारओड़िसाराजस्थानछत्तीसगढ़BJPसमाजवादी पार्टीबीजू जनता दल (बीजेडी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘सिटीजन सर्विस पोर्टल’ की शुरुआत, आम जनता को घर बैठे डिजिटल सुविधाएं, समय, ऊर्जा और धन की बचत

भारतआखिर गरीब पर ही कार्रवाई क्यों?, सरकारी जमीन पर अमीर लोग का कब्जा, बुलडोजर एक्शन को लेकर जीतन राम मांझी नाखुश और सम्राट चौधरी से खफा

भारतलालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव पर ₹356000 बकाया?, निजी आवास का बिजली कनेक्शन पिछले 3 साल से बकाया राशि के बावजूद चालू

क्राइम अलर्ट20 साल की नर्सिंग छात्रा की गला रेतकर हत्या, पिता ने कहा-महेंद्रगढ़ के उपेंद्र कुमार ने बेटी का अपहरण कर किया दुष्कर्म और लाडो को मार डाला

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारत अधिक खबरें

भारत2026 विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में हलचल, मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की आधारशिला, हुमायूं कबीर ने धर्मगुरुओं के साथ मिलकर फीता काटा, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी