लाइव न्यूज़ :

असम: तालिबान का समर्थन करने पर यूएपीए के तहत गिरफ्तार 14 को जमानत, कोर्ट ने कहा- जेल में रखने का पर्याप्त आधार नहीं

By विशाल कुमार | Updated: October 12, 2021 08:10 IST

अगस्त महीने में तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे का समर्थन करने को लेकर कथित तौर पर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने वाले 16 लोगों को गैयूएपीए के तहत गिरफ्तार किया गया था जिसके कारण उन्हें जमानत मिलना मुश्किल हो गया था लेकिन 14 को जमानत देते हुए अदालत ने कहा कि उन्हें जेल में रखने का पर्याप्त आधार नहीं है.

Open in App
ठळक मुद्दे16 में 15 में को यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया गया था/अदालत ने कहा कि उन्हें जेल में रखने का पर्याप्त आधार नहीं है.अदालत के आदेशों के बारे में पूछे जाने पर पुलिस ने कहा कि जमानत देना न्यायपालिका का विशेषाधिकार है.

गुवाहाटी: अगस्त महीने में तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे का समर्थन करने को लेकर कथित तौर पर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने वाले 16 में से कम से कम 14 लोगों को स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी है.

16 में 15 में को गैरकानूनी गतिविधियां निवारक अधिनियम (यूएपीए) के तहत गिरफ्तार किया गया था जिसके कारण उन्हें जमानत मिलना मुश्किल हो गया था लेकिन अदालत ने कहा कि उन्हें जेल में रखने का पर्याप्त आधार नहीं है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, असम के स्पेशल डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) जीपी सिंह ने 21 अगस्त को पहले 14 गिरफ्तारी की घोषणा की थी, जबकि अगले दिन दो और गिरफ्तार किए गए थे.

जमानत पाने वालों में एआईयूडीएफ के पूर्व महासचिव और जमीयत के 49 वर्षीय राज्य सचिव मौलाना फजलुल करीम कासिमी हैं, जो दरांग जिले के सिपाझार के रहने वाले हैं.

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पुलिस को बिना किसी डर और पक्षपात के काम करने का निर्देश दिया था. अदालत के आदेशों के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि जमानत देना न्यायपालिका का विशेषाधिकार है.

बता दें कि, बीते 15 अगस्त को काबुल पर कब्जे के साथ तालिबान का अफगानिस्तान पर पूरा नियंत्रण हो गया और उसने वहां अपनी सरकार बना ली है. भारत सरकार ने अभी तक तालिबान को लेकर अपना रूख साफ नहीं किया है.

इस मामले को करीब से जानने वाले गुवाहाटी हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता हाफिज राशिद चौधरी ने कहा कि अधिकांश पोस्ट अनजाने में किए गए लग रहे थे और यूएपीए जैसी कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं थी. अदालत ने इसे समझा और इसलिए कई को जमानत मिल गई.

टॅग्स :UAPAअफगानिस्तानतालिबानहेमंत विश्व शर्माHimanta Biswa Sarma
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी