लाइव न्यूज़ :

असम : पुलिस मुठभेड़ों में दो आरोपी घायल

By भाषा | Updated: September 5, 2021 16:48 IST

Open in App

असम के गुवाहाटी और धेमाजी में पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे दो आरोपी मुठभेड़ में घायल हो गए। दोनों आरोपियों पर विभिन्न अपराधों के तहत मामला दर्ज है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गुवाहाटी में सुरक्षाकर्मियों को आत्मरक्षा में एक आरोपी पर उस समय गोलियां चलानी पड़ीं, जब उसने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि जिस आरोपी को टांग में गोली लगी, उसे हाल ही में दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। उस पर गुवाहाटी में एक रेव पार्टी में कथित तौर पर कोकीन की आपूर्ति करने का आरोप है। सिंह ने दूसरे आरोपी के बारे में बताया कि उस पर कॉलेज की एक छात्रा पर हमला कर उसकी हत्या करने का आरोप है। आरोपी ने धेमाजी जिले में पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। गौरतलब है कि मई के बाद से, राज्य में पुलिस मुठभेड़ों में कम से कम 23 संदिग्ध उग्रवादी और अपराधी मारे गए हैं जबकि हिरासत से भागने की कोशिश करने वाले 38 आरोपी घायल भी हुए हैं। इन मुठभेड़ों में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। असम में पुलिस मुठभेड़ की घटनाओं में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व वाली सरकार विपक्ष की कड़ी आलोचना का सामना कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआखिर गरीब पर ही कार्रवाई क्यों?, सरकारी जमीन पर अमीर लोग का कब्जा, बुलडोजर एक्शन को लेकर जीतन राम मांझी नाखुश और सम्राट चौधरी से खफा

भारतलालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव पर ₹356000 बकाया?, निजी आवास का बिजली कनेक्शन पिछले 3 साल से बकाया राशि के बावजूद चालू

क्राइम अलर्ट20 साल की नर्सिंग छात्रा की गला रेतकर हत्या, पिता ने कहा-महेंद्रगढ़ के उपेंद्र कुमार ने बेटी का अपहरण कर किया दुष्कर्म और लाडो को मार डाला

क्रिकेटIND vs SA 3rd ODI: 80 गेंद में शतक, 8 चौके और 6 छक्के, भारत के खिलाफ 7वां शतक

कारोबारIndiGo Crisis: 7 दिसंबर रात 8 बजे तक सभी यात्रियों को तत्काल पैसा वापस करो?, मोदी सरकार ने दिया आदेश, छूटे हुए सभी सामान अगले 48 घंटों के भीतर पहुंचाओ

भारत अधिक खबरें

भारत2026 विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में हलचल, मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की आधारशिला, हुमायूं कबीर ने धर्मगुरुओं के साथ मिलकर फीता काटा, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी