लाइव न्यूज़ :

असम के गुवाहाटी में मॉल के बाहर ग्रेनेड से हमला, 1 की मौत, 7 घायल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 15, 2019 20:57 IST

गुवाहाटी के व्यस्त ज़ू रोड इलाके में एक शॉपिंग मॉल के बाहर ग्रेनेड से हमले की खबर है। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि सात लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस और सुरक्षाबल पहुंच गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजानकारी के अनुसार गुवाहाटी के जू रोड के एक शॉपिंग मॉल में जब लोग घूम रहे थे।उसी दौरान वहां पर कुछ लोग पहुंचे और उन्होंने मॉल के बाहर ग्रेनेड से हमला कर दिया।

असम के गुवाहाटी में मॉल के बाहर ग्रेनेड से हमला। हमले में 1 की मौत हो गई है। 7 अन्य लोग घायल हुए है।

गुवाहाटी के व्यस्त ज़ू रोड इलाके में एक शॉपिंग मॉल के बाहर ग्रेनेड से हमले की खबर है। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस और सुरक्षाबल पहुंच गए हैं और जांच की जा रही है। इस हमले में उल्फा का हाथ होने का संदेह जताया जा रहा है।

गुवाहाटी पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने कहा कि रात 8 बजे ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ, जिसमें 7 लोग घायल हुए हैं। जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार गुवाहाटी के जू रोड के एक शॉपिंग मॉल में जब लोग घूम रहे थे, उसी दौरान वहां पर कुछ लोग पहुंचे और उन्होंने मॉल के बाहर ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए।

बताया जाता है कि ग्रेनेड से हुए विस्फोट के कारण कई लोग सड़क पर ही गिर पड़े। खून से लथपथ लोगों को स्थानीय लोगों ने तुरंत उपचार के लिए निकट के अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता हमलावर ग्रेनेड फेंकने के बाद वहां से फरार हो गए। हमले की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस और सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

 

 

 

टॅग्स :बम विस्फोटअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो