लाइव न्यूज़ :

Assam Polls 2026: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, गौरव गोगोई होंगे असम कांग्रेस अध्यक्ष

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 26, 2025 18:49 IST

Assam Polls 2026: कांग्रेस ने भूपेन कुमार बोरा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एपीसीसी अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान उनके योगदान को स्वीकार किया।

Open in App
ठळक मुद्देAssam Polls 2026: एआईसीसी सचिव के रूप में अपनी वर्तमान भूमिका छोड़ देंगी। Assam Polls 2026: जाकिर हुसैन सिकदर, पूर्व विधायक रोजलीना टिर्की और प्रदीप सरकार की नियुक्ति की घोषणा की।Assam Polls 2026: असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।

नई दिल्लीः विधानसभा चुनाव 2026 से पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव खेल दिया है। लोकसभा सदस्य गौरव गोगोई को कांग्रेस की असम इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा लगातार गौरव पर आरोप लगा रहे हैं। आपको बता दें कि गौरव की पत्नी को लेकर हमला कर रहे हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने सोमवार को लोकसभा सांसद गौरव गोगोई को भूपेन कुमार बोरा की जगह असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। गोगोई की पदोन्नति के साथ ही कांग्रेस हाईकमान ने असम में पार्टी के संगठनात्मक और जमीनी स्तर पर लामबंदी में सहायता के लिए तीन कार्यकारी अध्यक्षों जाकिर हुसैन सिकदर, पूर्व विधायक रोजलीना टिर्की और प्रदीप सरकार की नियुक्ति की घोषणा की।

अपनी नई जिम्मेदारी के बाद रोजलिना तिर्की एआईसीसी सचिव के रूप में अपनी वर्तमान भूमिका छोड़ देंगी। कांग्रेस पार्टी ने भूपेन कुमार बोरा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एपीसीसी अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान उनके योगदान को स्वीकार किया।

गौरव गोगोई ने एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस को धन्यवाद दिया। मैं कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और जितेंद्र एस का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी। पूर्व पीसीसी अध्यक्ष भूपेन के बोरा ने पार्टी का नेतृत्व किया और बहुत बड़ा योगदान दिया। मैं माता-पिता के मार्गदर्शन और अपने परिवार खासकर अपनी पत्नी और बच्चों के सहयोग के बिना यहां नहीं पहुंच पाता।

असम में कांग्रेस पार्टी में इतने समर्पित और प्रेरक वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ काम करना सौभाग्य की बात है। उनकी बुद्धिमत्ता, अनुभव और पार्टी के प्रति समर्पण ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। मैं अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। आने वाले दिनों में मैं असम के लोगों का आशीर्वाद मांगूंगा। मुझे विश्वास है कि हम सब मिलकर अपने राज्य का बेहतर भविष्य बना सकते हैं।

कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव से करीब एक साल पहले सोमवार को अपनी राज्य इकाई में बड़ा बदलाव करते हुए लोकसभा सदस्य गौरव गोगोई को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। पिछले कुछ महीनों से अपनी ब्रिटिश मूल की पत्नी के कथित पाकिस्तानी संबंधों को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हमलों का सामना कर रहे गोगोई ने यह नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि वह आने वाले दिनों में राज्य की जनता का आशीर्वाद मांगेंगे।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गोगोई को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही तीन नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। असम विधानसभा के सदस्य जाकिर हुसैन सिकदर, पूर्व विधायक रोजलीना टिर्की और प्रदीप सरकार को पार्टी की असम इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

कांग्रेस नेतृत्व ने 42 वर्षीय गोगोई के साथ कार्यकारी अध्यक्ष का उत्तरदायित्व भी तीन युवा नेताओं को सौंपा है। सिकदर 44, रोजलीना 43 और सरकार 42 वर्ष के हैं। लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गोगोई को विधानसभा चुनाव से लगभग एक साल पहले यह जिम्मेदारी दी गई है। गौरव गोगोई असम के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत तरुण गोगोई के पुत्र हैं। असम में अगले साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव संभावित हैं।

इससे पहले भूपेन कुमार बोरा असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे। गौरव गोगोई ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मैं इस जिम्मेदारी के लिए, मुझ पर भरोसा जताने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी के संगठन महासचिव वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह का आभार व्यक्त करता हूं।

भूपेन बोरा ने पार्टी का आगे बढ़कर नेतृत्व किया और शानदार योगदान दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और अपने परिवार, विशेषकर अपनी पत्नी और बच्चों के सहयोग के बिना यहां नहीं होता। असम में कांग्रेस पार्टी में इतने सारे समर्पित और प्रेरक वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ काम करना एक आशीर्वाद है।

उनकी बुद्धिमत्ता, अनुभव और पार्टी के प्रति समर्पण ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। मैं अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।’’ गोगोई ने कहा कि आने वाले दिनों में वह असम के लोगों का आशीर्वाद मांगेंगे और उन्हें विश्वास है कि सब लोग मिलकर अपने राज्य के लिए बेहतर भविष्य बना सकते हैं।

वह वर्तमान में असम के जोरहाट से लोकसभा सदस्य हैं और लगातार तीसरी बार निचले सदन में पहुंचे हैं। इससे पहले वर्ष 2014 से 2024 तक लगातार दो बार असम की कलियाबोर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। गोगोई के पिता तरूण गोगोई मई, 2001 से मई, 2016 तक लगातार तीन बार असम के मुख्यमंत्री रहे।

कांग्रेस ने गोगोई को यह जिम्मेदारी उस वक्त सौंपी है जब असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा एवं भाजपा उन पर उनकी पत्नी के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ‘आईएसआई’ से कथित संबंध तथा कांग्रेस सांसद के ‘‘पाकिस्तान दौरे’’ को लेकर लगातार हमला कर रही है।

आरोपों को खारिज करते हुए गोगोई ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाया था। कांग्रेस सांसद ने यहां तक ​​कहा था कि मुख्यमंत्री की टिप्पणी ‘‘हास्यास्पद, निराधार और बकवास’’ है और वह (शर्मा) तथ्यों की जांच किए बिना "आईटी सेल ट्रोल" की तरह व्यवहार कर रहे हैं।

टॅग्स :असमAssam Congressहेमंत विश्व शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए