लाइव न्यूज़ :

असम पुलिस भर्ती घोटालाः भाजपा नेता और मुख्य आरोपी दीबान डेका ने किया आत्मसमर्पण, BJP ने किया बाहर

By भाषा | Updated: October 1, 2020 20:24 IST

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि डेका और पूर्व डीआईजी पी.के. दत्ता घोटाले के सामने आने के बाद से ही फरार थे। उन्होंने बुधवार रात पथचारकुच्ची इलाके में आत्मसमर्पण कर दिया, इसके तुरंत बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के लिए उन्हें गुवाहाटी लाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहिरासत में ले लिया गया और पार्टी ने बृहस्पतिवार को उन्हें निष्कासित कर दिया।भाजपा के एक प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी की राज्य इकाई ने गिरफ्तारी के बाद तत्काल प्रभाव से उन्हें निष्कासित कर दिया।2011 का असम विधानसभा चुनाव भाजपा उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था और वह 2021 का विधानसभा चुनाव लड़ने की भी उम्मीद कर रहे थे।

गुवाहाटीः असम पुलिस भर्ती घोटाले के मुख्य आरोपियों में से एक एवं भाजपा नेता दीबान डेका ने राज्य के बारपेटा जिले में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उन्हें हिरासत में ले लिया गया और पार्टी ने बृहस्पतिवार को उन्हें निष्कासित कर दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि डेका और पूर्व डीआईजी पी.के. दत्ता घोटाले के सामने आने के बाद से ही फरार थे। उन्होंने बुधवार रात पथचारकुच्ची इलाके में आत्मसमर्पण कर दिया, इसके तुरंत बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के लिए उन्हें गुवाहाटी लाया गया है।

डेका को कामरूप के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें गुवाहाटी नगर पुलिस की अपराध शाखा की हिरासत में पांच दिनों के लिए भेज दिया गया। भाजपा के एक प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी की राज्य इकाई ने गिरफ्तारी के बाद तत्काल प्रभाव से उन्हें निष्कासित कर दिया।

डेका ने फेसबुक पर खुद की पहचान भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में बताई है और उन्होंने 2011 का असम विधानसभा चुनाव भाजपा उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था और वह 2021 का विधानसभा चुनाव लड़ने की भी उम्मीद कर रहे थे।

असम पुलिस में नि:शस्त्र उप निरीक्षकों की भर्ती के लिये हो रही लिखित परीक्षा 20 सितंबर को रद्द कर दी गई थी, जब उसका पर्चा सोशल मीडिया पर लीक हो गया था। उनकी गिरफ्तारी के साथ ही अभी तक इस मामले में 25 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इसकी ‘‘नैतिक जिम्मेदारी’’ लेते हुए असम राज्य स्तर पुलिस भर्ती बोर्ड (एसएलपीआरबी) के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने 27 सितम्बर को इस्तीफा दे दिया था। पुलिस ने डेका और दत्ता दोनों के खिलाफ ‘लुक आउट नोटिस’ जारी कर उनकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने के लिए एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी। पूर्व डीआईजी का अब भी पता नहीं चल पाया है। उनके भारत-नेपाल सीमा के पास कहीं होने का संदेह है। 

टॅग्स :असमसर्बानंद सोनोवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील