लाइव न्यूज़ :

असम पंचायत चुनावः पहले चरण में 70.2 प्रतिशत मतदान, 14 जिलों के 12916 केंद्रों पर 89.59 लाख मतदाताओं ने डाले वोट, 4 मई को 43 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान, जानें मतगणना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 3, 2025 12:30 IST

Assam Panchayat elections: पहले चरण का मतदान शुक्रवार को 14 जिलों के 12,916 बूथ पर हुआ, जिसमें 89.59 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र थे।

Open in App
ठळक मुद्देAssam Panchayat elections: मतदान प्रतिशत 70.2 रहा।Assam Panchayat elections: मतगणना 11 मई को होगी।Assam Panchayat elections: दूसरे चरण का मतदान सात मई को होगा।

Assam Panchayat elections: असम में पंचायत चुनाव के पहले चरण में 70.2 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण का मतदान शुक्रवार को 14 जिलों के 12,916 मतदान केंद्रों पर हुआ जहां 89.59 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि मतदान सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ और शाम साढ़े चार बजे समाप्त हो गया, हालांकि जो लोग समयसीमा के भीतर मतदान केंद्रों में प्रवेश कर चुके थे, उन्हें देर रात तक मतदान करने की अनुमति दी गई। अधिकारियों ने बताया कि कछार जिले में हिंसा की कुछ घटनाएं सामने आईं, लेकिन बाकी स्थानों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा। माजुली में सबसे अधिक 80.02 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि सोनितपुर में सबसे कम 61 प्रतिशत मतदान हुआ।

दूसरे चरण का मतदान सात मई को होगा। मतों की गिनती 11 मई को होगी। असम राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, कुल 348 जिला परिषद और आंचलिक परिषद उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जिनमें से 325 सीट सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने जीत ली हैं।

असम के उन पांच जिलों में 43 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान होगा जहां पहले चरण में पंचायत चुनाव हुए थे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हैलाकांडी के 31, श्रीभूमि के आठ, लखीमपुर के दो तथा गोलाघाट और माजुली के एक-एक मतदान केन्द्र पर चार मई को पुनर्मतदान होगा।

पहले चरण का मतदान शुक्रवार को 14 जिलों के 12,916 बूथ पर हुआ जिसमें 89.59 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र थे। मतदान प्रतिशत 70.2 रहा। दूसरे चरण का मतदान सात मई को होगा। मतगणना 11 मई को होगी।

टॅग्स :असमपंचायत चुनावकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष